गुना में प्राइवेट स्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह हंगामा कर दिया।
स्कूल में एक हफ्ते पहले कथित तौर पर एक छात्र को श्लोक पढ़ने से रोका गया था। इसके खिलाफ सुबह करीब 10:30 बजे कार्यकर्ता स्कूल गेट के ऊपर से कूदकर अंदर घुस गए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो धक्का-मुक्की भी हुई। कार्यकर्ता स्कूल के अंदर तक घुस गए। रिसेप्शन के सामने बैठकर नारेबाजी की जा रही है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि 48 घंटे में स्कूल को बंद करा देंगे। जिस टीचर ने छात्र को श्लोक पढ़ने से रोका, उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए।


















Leave a Reply