Advertisement

खिलचीपुर -सहज धाम छापीहेड़ा में गुरू पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया

ब्यूरो चीफ निखिल गोयल राजगढ़ मध्य प्रदेश 

सहज धाम छापीहेड़ा में गुरू पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया

  • खिलचीपुर – राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में गुरू पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। वहीं दौलाज आश्रम , कोडक्या आश्रम, सहित छापीहेड़ा नगर के सहज धाम में गुरू पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आपको बता दें कि खिलचीपुर क्षेत्र के छापीहेड़ा नगर से एक किलोमीटर दूर सहज धाम में पूज्य गुरूदेव पंडित श्यामलाल जी नागर के भक्तजनों द्वारा चरण पूजन कर माला पहनाकर, भेंट अर्पण कर पूज्य गुरूदेव से आशीर्वाद लिया। वहीं पावन सहज धाम में दुर दराज से भी पूज्य गुरूदेव के भक्तजन बड़ी संख्या में पहुंचकर पुज्य गुरूदेव से आशीर्वाद लेते हैं। सहज धाम में हरे भरे पेड़ों एवं हरियाली लोगों के मन को आनंदित करती है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!