Advertisement

गुना स्पाइस पार्क की सबसे बड़ी बाधा हुई दूर , अब सीधे आ जा सकेंगे बड़े ट्रक ,

https://satyarath.com/

गुना स्पाइस पार्क की सबसे बड़ी बाधा हुई दूर , अब सीधे आ जा सकेंगे बड़े ट्रक , केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय सड़क निर्माण व हाईवे मंत्रालय से 57 करोड़ के दो रेलवे ओवर ब्रिज किया स्वीकृत **

गुना जिले से संवाददाता बलवीर योगी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार अपने लोकसभा क्षेत्र में रिकार्ड मतों से जीत के बाद अपने क्षेत्र में विकास के कार्यों , रोज़गार बढ़ोतरी व आम जन के जीवन स्तर की बेहतरी के लिए एक नई गति से कार्य कर रहे है । केंद्रीय मंत्री ने अपने पूर्व कार्यकाल में गुना लोकसभा में रोज़गार व व्यापार की बढ़ोतरी के लिए देश का पाँचवा व राज्य का दूसरा स्पाइस पार्क निर्माण कराया था । इस स्पाइस पार्क में देश की प्रमुख कंपनिया व क्षेत्र के छोटे व मझौले स्तर के मसाला व्यापारियों को ब्रैंडिंग व पैकेजिंग की विशेष व्यवस्था का लाभ उठाए इस विचार से निर्माण किया गया था । कुछ वर्षों में स्पाइस पार्क में बड़े वाहन ना पहुँच पाने की शिकायत केंद्रीय मंत्री को प्राप्त हुई थी , केंद्रीय मंत्री ने लगातार इसके लिए पत्राचार के माध्यम से रेल मंत्रालय को पत्र लिख अंडरपास के हाइट को बढ़ाने व ओवर ब्रिज निर्माण की माँग की थी । केंद्रीय मंत्री ने पुनः इसी माह 2 जुलाई , 2024 को रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिख उनका इस माँग के प्रति ध्यान आकर्षित किया था ।

केंद्रीय संचार व पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की इस माँग को गम्भीर रूप से लेकर रेल मंत्रालय ने इस पर संज्ञान लेते हुए , सड़क व हाईवे निर्माण मंत्रालय को पत्र सम्प्रेषित कर रेलवे ट्रैक पर “ सेतु बंधन स्कीम “ के अंतर्गत ओवर ब्रिज निर्माण पर साझा निर्माण पर हामी हो गई । श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की इस माँग पर केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने स्वीकृति प्रदान कर 57 करोड़ रुपयों के दो ओवर ब्रिज ( आरओबी ) निर्माण करने जा रही है ।

*इस स्थान पर बनेंगे दो ओवर ब्रिज , पूरे क्षेत्र को मिलेगा लाभ *

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस प्रयास के कारण गुना अशोकनगर इसागढ़ रोड पर दो लेन का 35 करोड़ 20 लाख का ब्रिज बनने जा रहा है व दूसरा ब्रिज भी इसी क्षेत्र में डबल लेन का 20 करोड़ 14 लाख के खर्च से निर्माण को स्वीकृति मिल है । विभाग के अनुसार निर्माण क्षेत्र व ज़मीन का निरीक्षण विभाग द्वारा किया जा रहा है व जल्द ही सभी प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूर्ण कर निर्माण प्रारंभ कर दिया जाएगा । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पहल से दो ओवर ब्रिजों के निर्माण के बाद स्पाइस पार्क क्षेत्र में अन्य बड़े उद्योग भी लगने शुरू हो जाएगा । इस निर्माण से ना सिर्फ़ स्पाइस पार्क के व्यापार में बढ़ोतरी होगी बल्कि अन्य उद्योग लगाने के लिए भी उद्योगपति आकर्षित होंगे जो क्षेत्र के युवाओं को रोज़गार व व्यापार में बढ़ोतरी का कारक बनेगा ।

*सिंधिया क्षेत्र में लेकर आने जा रहे है अन्य बड़े प्रोजेक्ट जल्द हो सकती है घोषणा *

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया क्षेत्र युवा शक्ति के हाथों को मज़बूत करने की घोषणा ना सिर्फ़ अपने चुनावी सभा में की है बल्कि रिकार्ड जीत के बाद अपने आभार सभाओं में भी कही है । जानकारी अनुसार कई अन्य बड़े उद्योग क्षेत्र में लगाने को लेकर केंद्रीय मंत्री ने पहल की है जिसके सकारात्मक परिणाम आने वाले कुछ महीनों में देखने को मिलेंगे ।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!