न्यूज़ रिपोर्टर मोहन सिंह जादौन
21 जुलाई 2024 ( रविवार)
रामगढ़ अलवर (राजस्थान)
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रामायण पाठ, श्याम जागरण एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन।
रामगढ़, आज 21 जुलाई 2024 रविवार को गांव टोडली बहादुरपुर (अलवर )स्थित श्री उदासीन मंगल आश्रम में 19 तारीख से शुरू हुई रामायण पाठ और श्याम जागरण का तीन दिवसीय आयोजन आज विशाल भंडारे के साथ समापन किया गया।
आयोजन में सर्वप्रथम प्रातः 8:15 बजे हवन के साथ ध्वज पूजन किया गया उसके पश्चात 9:15 बजे श्री गुरु महाराज चरण पूजा करने के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया,
जिसमें देश के कोने-कोने से सैकड़ो श्रद्धालु और संत गणों ने आकर प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह आयोजन आश्रम के महंत श्री ब्राह्मम मुनि महाराज के सानिध्य मे ग्रामीणों के सहयोग से करवाया जा रहा है।
जिसमें देश प्रदेश के हजारों श्रद्धालु और भक्तगण बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रतिवर्ष आते हैं।
इस अवसर पर महंत ब्रह्म मुनि महाराज के साथ समस्त ग्राम वासी और सैकड़ो भक्तगण सम्मिलित हुए।
न्यूज़ रिपोर्टर मोहन सिंह जादौन रामगढ़ अलवर
–
















Leave a Reply