Advertisement

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा बोलेरो वाहन, दो लोगों की गई जान 

https://satyarath.com/

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा बोलेरो वाहन, दो लोगों की गई जान 

रिपोर्ट धीरज खण्डूडी

उत्तराखंड के देहरादून जिले में बड़ा हादसा हो गया. यहां त्यूणी के कथियान डागुठा मोटर मार्ग पर बोलेरो वाहन ऐठान के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. घटना देर रात की बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक हादसा देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में हुआ. बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन कथियान से ऐठान गांव की तरफ जा रहा था, तभी बीच रास्ते में ऐठान गांव से थोड़ा सा पहले ही ड्राइवर का बोलेरो से नियंत्रण खो गया और वाहन बेकाबू होकर सीधे खाई में जा गिरा.

मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीण खाई में उतरे और खाई में गिरे दोनों लोगों को बाहर निकाला, लेकिन जब तक उनकी मौत हो चुकी थी. इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए एसडीएम चकराता योगेश मेहरा ने बताया कि हादसा देर रात को हुआ है. राजस्व टीम घटनास्थल पर गई थी.

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!