न्यूज रिपोर्टर मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चोरियो का सिलसिला लगातार जारी है चोरो का आतंक बढ़ रहा है आज की दूसरी चोरी की घटना बिग्गा बास रामसरा से सामने आ रही है क्षेत्र के गांव
बिग्गाबास रामसरा में दिन दहाड़े चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बेगाराम गवारिया के घर में रविवार दोपहर को चोर घुसे और अलमारी के ताले तोडक़र सोने के तीन फुलड़े, 3 जोड़ी पायल सहित कुछ नगदी भी चोरी कर ले गए। बेगारामकोई सामान लेने दिल्ली गया था और उसकी पत्नी गांव में स्थित उसकी दुकान खोलने गयी थी। जब पत्नी शाम को दुकान से घरलौटी तो उसे वारदात की जानकारी हुई। उसने बेगाराम को सूचना दी और आज सुबह पीडित ने पुलिस को सूचना दी। एएसआई रविन्द्र सिंह 112 गाड़ी लेकर पवन सहित कांस्टेबलोन के मौके पर पहुंचे है व घटना की जानकारी ले रहें है। बता देवें चोरी की वारदातो में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और पुलिस के हाथ अभी तक खाली है चोरी का माल बरामद हो रहा है। ग्रामीणों ने भीघटना पर चिंता जताई है।













Leave a Reply