Advertisement

उपचुनाव जीत: कर्णप्रयाग में नगर कांग्रेस कमेटी ने मनाया जीत का जश्न 

https://satyarath.com/

उपचुनाव जीत: कर्णप्रयाग में नगर कांग्रेस कमेटी ने मनाया जीत का जश्न 

रिपोर्ट धीरज खण्डूडी

कर्णप्रयाग। बद्रीनाथ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला की जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त खुशी का माहौल है। कर्णप्रयाग में नगर कांग्रेस कमेटी ने इस जीत का जश्न धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने कर्णप्रयाग में आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी।

 

इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस भी निकाला और नारेबाजी करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। सभी ने एकमत होकर कहा कि यह जीत कांग्रेस के लिए एक नई शुरुआत है और आने वाले समय में पार्टी को और भी बड़े मुकाम हासिल होंगे।

कर्णप्रयाग नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश खण्डूड़ी ने कहा, “यह जीत भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के आक्रोश का परिणाम है। जनता ने साफ संदेश दिया है कि वे भाजपा की नीतियों से संतुष्ट नहीं हैं और कांग्रेस पर भरोसा जताया है।”

लखपत बुटोला की जीत पर जश्न 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और इस जीत को संगठन की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत बताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि लखपत बुटोला की जीत से कांग्रेस को मजबूती मिली है और यह पार्टी के लिए आगे की राह को और आसान बनाएगी।

https://satyarath.com/

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!