Advertisement

जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी का 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा ब्यूरो

रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज भीलवाड़ा |

 

जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी का 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के तौर पर अक्षय त्रिपाठी का एक साल कार्यकाल पूरा होने के मौके पर सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर रहे। इस अवसर पर सेवा सदन की ओर से चरखा जिलाध्यक्ष त्रिपाठी को भेंट किया।
कांग्रेस के सभी अग्रिम संगठनों कांग्रेस सेवा दल ,युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी का साफा बंधवाकर सम्मान किया। राष्ट्रीय सचिव गुर्जर ने कहा कि पर्ची सरकार की तानाशाही कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूत है और आगामी पंचायती राजचुनाव में भीलवाड़ा जिले के सभी पंचायत समिति में प्रधान व नगर परिषद में भी सभापति के रूप में अपना परचम लहराएगी।
जिलाध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस तानाशाही सरकार का सड़क से सत्ता तक विरोध करेगी। जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव भीलवाड़ा प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष बेगूं रंजना शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य राजेश चौधरी, मनोज पालीवाल, बार काउंसिल को अध्यक्ष सुरेश चंद्र श्रीमाली, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा हिरण, सेवादल जिला अध्यक्ष योगेश सोनी आदि उपस्थित रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!