Advertisement

भीलवाड़ा-कैफे में हुई तोड़फोड़– दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार-

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा

रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज

कैफे में हुई तोड़फोड़–
दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार—

भीलवाड़ा शहर के आरसी व्यासनगर में रविवार रात नशे में धुत्त दो बदमाशों ने एक कैफे हाउस में गुंडागर्दी करते हुए जमकर तोड़फोड़ की। संचालक ने विरोध किया तो उसे चाकू से धमकाया और पीट दिया। कैफे से बदमाश नकदी लूट कर ले गए। समूची वारदात से क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई।

सुभाषनगर पुलिस थाने के कुछ दूरी पर लव गार्डन के समीप एक कैफे में रविवार रात साढ़े सात बजे दो बदमाश बाइक पर आए। नशे में धुत्ते होने से संचालक सांगानेर निवासी बबलू माली ने उन्हें यहां बैठने से मना से कर दिया। इससे दोनों गुस्सा उठे। दोनों कैफे में घुस गए और काउंटर के कांच तोड़ दिए, दो फ्रीज को नीचे गिरा दिया और तोड़फोड़ की, एलईडी दीवार से गिरा कर उसे तोड़ दिया। संचालक बबलू ने मना किया तो चाकू से उसे धमकाया और बाद में उसकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद ग्राहकों को धमकाया और चाकू लहराते हुए बाहर आ गए और यहां भी स्टूल व कुर्सी में तोड़फोड़ की। दोनों बदमाश बाद में भाग छूटे

घटना की सूचना पर थाने का जाप्ता मौके पर पहुंचा।

संचालक बबलू माली ने बताया कि दोनों बदमाश में एक शेरू माली व दूसरा विनोद है। दोनों दुकान से दस हजार की नगदी भी ले गए। दोनों ने पहले भी कई बार उसे धमकाया। दोनों आरोपी आसपास के सीसी कैमरे में वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे है।

पुलिस ने मंगलवार को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त विनोद आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कातिलाना हमले समेत कई मामले दर्ज है। शेरू के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज है।
पुलिस कार्रवाई जारी है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!