सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा_ शाहपुरा
रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज
एसडीएम पाटीदार ने किया गौशाला में वृक्षा रोपण_
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी_
पेड़ हमारे जीवन दाता है और पेड़ों से हमें फलों के साथ-साथऑक्सीजन मिलती है। उक्त उद्बोधन जहाजपुर एसडीएम बी पाटीदार ने काछोला में वृक्षारोपण के दौरान कहे।
आज सोमवार को द्वारकाधीश रजिस्टर्ड गौशाला में जहाजपुर एसडीएम सुरेंद्र बी पाटीदार ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सामुदायिक गौशाला में 251 फल,व छायादार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है जो आज ही पूरा कर लिया जाएगा।
जहाजपुर एसडीएम बी पाटीदार ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए एवं वातावरण संरक्षण के लिए जरूरी है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाए ताकि पर्यावरण सुरक्षित रह सके। इसलिए कम से कम हर व्यक्ति को एक पेड़ लगाना चाहिए। और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि काछोला गौशाला और यहां की टीम सदैव ही पर्यावरण सुरक्षा के लिए गंभीर हैं। पूर्व में भी गौशाला के सदस्यों द्वारा पेड़ लगाए गए थे जो आज भी सुरक्षित हैं। वृक्षारोपण कार्यक्रम में एसडीएम पाटीदार के साथ काछोला नायब तहसीलदार कैलाश चंद्र मीणा , पटवारी रामकिशन जाट और सरथला पटवारी चंद्रवीर सिंह एवं पशु कंपाउंडर यूनुस खान उपस्थित थे।
गौशाला के संयोजक डॉक्टर एनके सोनी ने एसडीम को वृक्षारोपण एवं गायों एवं दूध देने वाली गायों व बछड़ों की सेवा का निरीक्षण कराया। द्वारकाधीश सामुदायिक गौशाला सरकारी रजिस्टर्ड गौशाला है। जहां पर नियमानुसार सरकार द्वारा अनुदान मिलने लगा है। एवं भामाशाहों द्वारा दिए गए अनुदान से कई विकास कार्य कराए गए हैं।
एसडीएम पाटीदार का गौशाला के सदस्यों द्वारा तिरंगा पट्टी पहनकर स्वागत किया गया।
गौशाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम में डॉक्टर एन के सोनी के साथ गौशाला के उपाध्यक्ष कैलाश धाकड़, रमेश चंद्र बसेर,ठा. वंश प्रदीप सिंह, माहेश्वरी समाज नगर अध्यक्ष भेरूलाल मंत्री, रामपाल बलाई सरपंच, देवीलाल माली उप सरपंच, अब्दुल सलाम रंगरेज एवं गौशाला के कई सदस्यो ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

















Leave a Reply