Advertisement

काछोला में हुआ गांव बाहर भोज का आयोजन।_ भीलवाड़ा के मांडलगढ़ पंचायत समिति के काछोला कस्बे में मनाया ग्राम बाहर भोज_

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज

काछोला में हुआ गांव बाहर भोज का आयोजन।_
भीलवाड़ा के मांडलगढ़ पंचायत समिति के काछोला कस्बे में मनाया ग्राम बाहर भोज_

मई _जून की तेज गर्मी सहन करने के बाद आषाढ़ शुरू होते ही किसानों की निगाहे आकाश की ओर उठने लगती है। और हर किसान चाहता कि अच्छी बारिश हो, मौसम खुशनुमा हो,ताकि फसलें बोकर उसके अच्छी पैदावार की जा सके ।
आषाढ़ में बरसात की कामनाएं एवं अच्छी उपज के लिए लोगों की मान्यता है कि गांव बाहर भोज करने से इंद्रदेव को भोग लगाने से वे प्रसन्न होते हैं और अच्छी बरसात होती है।

अच्छी बरसात की कामना को लेकर काछोला में गांव बाहर भोज का आयोजन रखा एवं अपने अपने इष्ट देव एवं इन्द्रदेव की पूजा-अर्चना की। एवं हर घर में चूरमा बाटी पकवान बनाकर अपने रिश्तेदारों परिचितों को खाना खिलाया।
काछोला ग्राम में सुबह से ही रविवार को खेतों पर भोजन तैयार करने के लिए बर्तन ले जाते बच्चे- युवा। कण्डों से भरी बोरी को साइकिल पर लाद कर जाते हुए, खेतों में भोजन तैयार करते हुए गीत गाती महिलाएं, आकाश की ओर उठता धुआं, खेतों का रास्ता पूछते अतिथि। रंग बिरंगे परिधानों में लहरिए से सजी चहकती महिलाएं एवं युवतियां। ….यह दृश्य था रविवार को काछोला कस्बे का । सब ने ग्राम बाहर भोज का आनंद लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!