न्यूज़ रिपोर्टर जीतेश मीना
जनपद- दौसा स्थान -बादीकुई
ट्रांसफॉर्मरों के नीचे सफाई कराएगी नगरपालिकाः खरपतवार और पेड़ उगने जमीन पर नहीं गिर रहा पानी, अर्थिंग में आ रही समस्या
बांदीकुई शहर में मुख्य सड़कों पर लगे ट्रांसफॉर्मरों के नीचे से नगरपालिका सफाई करवाएगी। इसके लिए पालिका ने अभियान शुरू किया है।
इस बार गर्मी अधिक पड़ने के कारण ट्रांसफॉर्मरों के नीचे जमीन सूख गई थी। इससे ट्रांसफॉर्मर को अर्थिंग मिलना बंद हो गया था। शहर में बिजली की समस्या हो गई थी। वोल्टेज कम आने लग गए थे। बिजली निगम ने ट्रांसफॉर्मरों के नीचे पानी डलवाया था। लेकिन अब बिजली निगम की अपील पर नगरपालिका द्वारा ट्रांसफॉर्मरों के नीचे साफ सफाई करवाई जा रही है।
नगरपालिका ईओ रणजीत चौधरी के निर्देश पर जमादार सतीशचंद हरियाणा के नेतृत्व में सफाईकर्मियों की टीम ने ट्रांसफॉर्मरों के नीचे से सफाई करवाना शुरू कर दिया। जब तक ट्रांसफॉर्मर के नीचे सफाई होगी बिजली निगम उसकी सप्लाई को बंद रखेगा।
उन्होंने बताया कि लंबे समय से ट्रांसफॉर्मर के नीचे सफाई नहीं होने से खरतपवार भी उग गई थी। कई जगह पेड़ उग गए। इससे बिजली सप्लाई के दौरान परेशानी आती थी। लेकिन अब सफाई होने के बाद बरसात का पानी यहां जमा रहेगा इससे ट्रांसफार्मरों को अर्थिंग मिलती रहेगी। वोल्टेज की समस्या नहीं रहेगी।


















Leave a Reply