Advertisement

मांडलगढ़ पॉश इलाके में हुई चोरी की वारदात सोने के जेवर एवं लाखों रुपए की चोरी

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज

मांडलगढ़ पॉश इलाके में हुई चोरी की वारदात
सोने के जेवर एवं लाखों रुपए की चोरी_

पुलिस लापरवाही के चलते मांडलगढ़ क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद है।
मांडलगढ़ नगर में रात को रोड लाइट बंद होने एवं पुलिस की व्यवस्था के चलते दो जगहों पर लाखों की चोरी होने को लेकर पुलिस गश्त पर भी अब सवाल उठ रहे हैं।
नगर की पॉश कॉलोनी सिविल लाईन्स व कोटा रोड पर चोरो ने अंधेरे का फायदा उठाकर एक मकान व दुकान को निशाना बनाया और लाखों की चोरी कर वारदात को अंजाम दिया।
लोगों ने बताया पालिका की अनदेखी व लापरवाही के चलते रोड लाईटें बंद होने से चोरो ने अंधेरे का फायदा उठाकर उपखण्ड अधिकारी व पुलिस उप अधीक्षक के बंगलो से पीछे कुछ ही दूरी पर मेनाल रिसोर्ट के जसवंत सिंह के मकान का ताला तौडकर करीब 15 तोला सोना ,1 किलो चांदी व नकदी चुरा कर ले गये।
चौहान ने बताया कि वे बुधवार रात नौ बजे मकान पर ताला लगाकर रिसोर्ट चले गये थे। इसके बाद शुक्रवार को घर लौटे तो कमरों के ताले टूटे मिले। सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी भी टूटी मिली। सार-संभाल करने पर आलमारी में रखे एक लाख रुपये से ज्यादा की नकदी के साथ ही सोने का हार, कड़ा, नेकलेस, अंगूठियां और बिछियां सहित 20 तोला सोना और दो किलो चांदी के जेवर गायब मिले। चौहान ने वारदात की सूचना मांडलगढ़ पुलिस को दी। दीवान जलील मोहम्मद मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और वारदातस्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। दीवान ने बताया कि जिस मकान में चोरी हुई, उसमें सैकंड फ्लोर पर मकानमालिक रहते हैं, जिन्हें वारदात की भनक तक नहीं लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ ने इसको गंभीरता से लेकर. थानाप्रभारी को निर्देशित किया है । लगातार हो रही चोरियों ने पुलिस गश्त की पोल खोल कर रख दी है।
क्षेत्र वासियों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को इस और ध्यान देकर पुलिस गश्त व्यवस्था मे सुधार की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!