Advertisement

एन डी आर एफ टीम पहुंची मिरज कृष्णा नदी के तीर पर; नगर निगम प्रशासन और तहसील विभाग की मौजूदगी मे हुए बचाव कार्य की ट्रेनिंग

संवाददाता सुधीर गोखले
सांगली से

हाल ही मे सांगली जिले मे दाखिल हुई एन डी आर एफ की टीम ने आज मिरज के कृष्णा नदी के घाट पर जा कर संभावित बारिश से निर्माण होने वाली बाढ़ के स्थिती का ब्योरा लिया । आज नगर निगम के आयुक्त शुभम गुप्ता (IAS) जी और जिला कलेक्टर डॉ राजा दयानिधी के आदेश नुसार मिरज कृष्णा घाट पर मिरज तहसील अफसर डॉ अपर्णा मोरे जी के साथ नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त रविकांत अडसूळ और उपायुक्त संजीव ओहोळ नगर निगम के अग्नी शमन विभाग के सुनील माली जी ने नदी मे बोट मे बैठकर टीम के साथ आपातकाल से निपटने तथा बाढ मे बह रहे व्यक्ति को बचाने की ट्रेनिंग ली । संभाव्य बाढ़ से बचने के लिये मिरज मे हुवे इस एन डी आर एफ कि ट्रेनिंग मे नगर निगम के पूर्व कॉर्पोरेटर करण जामदार सहित बड़ी संख्या मे यहां के नागरिक उपस्थित थे । हमारे संवाददाता ने तहसील अफसर डॉ अपर्णा जी और नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त जी से अधिक जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि इस बार जिला प्रशासन और नगर निगम का आपातकाल विभाग संभावित बाढ़ स्थिति से पूरी तैयारी मे है और राज्य सरकार की और से आई एन डी आर एफ की टीम भी हमें राहत कार्य मे मदद जरूर करेगी ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!