Advertisement

आचार्यश्री प्रज्ञासागर महाराज के सानिध्य मे होने वाले व्यापक पौधाकरण स्थल का किया निरीक्षण

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ /मनीष माली की रिपोर्ट

आचार्यश्री प्रज्ञासागर महाराज के सानिध्य मे होने वाले व्यापक पौधाकरण स्थल का किया निरीक्षण

 

सुसनेर। वसुंधरा को हरा भरा बनाने, पर्यावरण की अलख जगाकर एक करोड़ पौधारोपण के संकल्प यात्रा पर पदविहार यात्रा पर निकले आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागरजी महाराज के सानिध्य में पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत आज शुक्रवार 5 जुलाई को नगर में पहली बार त्रिमूर्ति मन्दिर से स्थानीय शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय तक विशाल पौधारोपण यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही सभी धर्म के आम लोगो, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधियों, स्वंयसेवी संस्थाओं, समाजसेवीयो एवं मीडियाकर्मियों के द्वारा आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज की प्रेरणा से व्यापक रूप से वृशा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा। इस अयोजन को सफल ओर मूर्त रूप प्रदान करने की दृष्टि से पौधारोपण स्थल स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु भावसार, सकल दिगम्बर जैन त्रिमूर्ति मन्दिर समिति अध्यक्ष महावीर जैन सालरिया, शैलेन्द्र सिंघई, मुकेश चौधरी, नितिन सोलंकी आदि के द्वारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायदा लिया गया।
चित्र 2, 3 व 4: सुसनेर महाविद्यालय परिसर में होने वाले व्यापक पौधारोपण स्थल का निरीक्षण करते पूर्व विधायक राणा एवं अन्य।

सत्यार्थ न्यूज़ /मनीष माली की रिपोर्ट*

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!