Advertisement

देहरादून ( मौसम अलर्ट) : 7 जुलाई तक मौसम विभाग ने किया इन जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट, जाने कौन से हैं वो जिले

http://satyarath.com/

देहरादून ( मौसम अलर्ट) : 7 जुलाई तक मौसम विभाग ने किया इन जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट, जाने कौन से हैं वो जिले

रिपोर्ट धीरज खण्डूडी

देहरादून : उत्तराखंड में मानसून ने शुरुवाती दिनों में ही तेजी पकड़ ली है। जहां बुधवार को पूरे उत्तराखंड में झमाझम बारिश हुई वहीं बारिश से गर्मी एवं उमस से राहत मिली है, तो वहीं मुश्किलें भी बढ़ी हैं कई जगहों पर भारी बरसात से भूस्खलन की वजह से रास्ते बंद होने, जलस्तर बढ़ने से जलभराव होने से मुश्किलें भी हो रही हैं।

मौसम विभाग द्वारा आगामी चार दिन यानि 7 जुलाई तक प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुमाऊं के जिलों में रेड जारी किया गया है तो गढ़वाल मंडल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेशभर में अच्छी बारिश दर्ज की गई। 7 जुलाई तक नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत जिलों में बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश एवं अल्मोडा, पिथौरागढ़ एवं उधमसिंहनगर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। यहां पर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लोगों को पानी वाली जगहों से दूर रहने एवं यात्रा करने से परहेज करने की अपील की गई है।

अल्मोड़ा में सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अल्मोडा समेत कुमाऊं के जिलों में ज्यादा बारिश दर्ज की गई। अल्मोडा के चौखुटिया में 72.5, भैंसिया छाना में 62, लोहाघाट में 59, चंपावत में 45, काशीपुर में 42, भीमताल में 38, हल्द्वानी में 31, चमोली में 26, विकासनगर में 25.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।

लगातार हो रही बारिश के चलते अब तापमान भी लुढ़कने लगा है। सामान्य से लेकर 6 डिग्री तक पारा नीचे आ गया है। जिससे प्रदेश में उमस से काफी हद तक लोगों को राहत मिली है। दून में सामान्य से 3 डिग्री तो पंतनगर में 6 डिग्री कम पारा दर्ज किया गया है । 28.4, मुक्तेश्वर 18.1,
पंतनगर 27.6, नई टिहरी 23.7 पारा दर्ज किया गया है

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!