Advertisement

गाडरवारा-लीनेस क्लब द्वारा वरिष्ठ डॉक्टरों एवं सी.ए. का सम्मान

अजय सोनी ( सत्यार्थ न्यूज गाडरवारा)

लीनेस क्लब द्वारा वरिष्ठ डॉक्टरों एवं सी.ए. का सम्मान


गाडरवारा l प्रतिवर्ष 1 जुलाई को डॉक्टर के समर्पण , सद्भावना और उनके कार्यों के प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए डॉक्टर्स डे मनाया जाता है 1 जुलाई को देश के प्रसिद्ध डॉक्टर भारत रत्न सम्मान प्राप्त डॉक्टर बी राय जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है वे केवल चिकित्सक ही नहीं वरन समाज सेवी भी थे। देश की सबसे बड़ी पेशेवर संस्था 1 जुलाई 1949 में संसद में एक प्रस्ताव पारित हुआ उसके बाद देश की सबसे बड़ी वित्तीय संस्था अस्तित्व में आई इसलिए 1 जुलाई को सी .ए .डे भी मनाया जाता है।
इस अवसर पर अध्यक्ष लीनेस मंजू गुप्ता के मार्गदर्शन लीनेस निर्मला पटेल की अध्यक्षता में डॉक्टर्स सी.ए. सम्मान का आयोजन किया गया।
सम्मान समारोह में नगर के वरिष्ठ डॉक्टर बीपी गुप्ता, डॉक्टर डी एस चौधरी , डॉ नायक ,डॉ धनारे , डॉ आशा फड़सलकर ,डॉ एपी सिंह ,
सी.ए.श्रेयांश कठल, सी.ए. देवेश जैन को लीनेस क्लब द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का मंच संचालन किरण साहू और सरिता गुप्ता द्वारा ध्वज वंदना रेखा मेहरा द्वारा किया गया l रेखा ममार ने सुमधुर स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया गया , सचिव शिखा नीखरा, संगीता सोनी ने स्मृति चिन्ह देकर सभी को सम्मानित किया इस अवसर पर रेखा मेहरा,नम्रता वसा सरिता साहू सविता गेंडा, संजू शर्मा, शालिनी त्रिपाठी कविता सिंह
मंजू खंताल, रेखा नायक, सुनीता वर्मा कल्पना पटेल आदि सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!