Advertisement

अररिया : मदनपुर थाना में नए कानून को लेकर बैठक आयोजित 

www.satyarath.com

मदनपुर थाना में नए कानून को लेकर बैठक आयोजित 

 

satyarath.com

satyarath.com

आमलोगों के बीच जानकारी साझा करते प्रभारी थानाध्यक्ष ।

रिपोर्टर अनिल कुमार यादव, अररिया की रिपोर्ट

मदनपुर,अररिया,बिहार सहित देश भर में तीन नए आपराधिक कानून रविवार आधी रात से लागू हो गया यह कानून है। भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता बीएनएसएस 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम बीएसए 2023 जिसको लेकर थाना के सभी पुलिसकर्मियों को व थानाक्षेत्र के लोगों के बीच नए कानून का जानकारी साझा किया गया।

मदनपुर थाना परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन कर तीन नए आपराधिक कानून की जानकारी थानाक्षेत्र के जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों एवं आम लोगों को दी गई। जानकारी देते प्रभारी थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मंडल ने बताया भारतीय कानून में तीन नए बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके लिए थाना में एक पुस्तिका उपलब्ध कराई गई है जिसे आम लोगों के बीच उपलब्ध कराया जाएगा। प्रभारी थानाध्यक्ष ने कहा आमलोगों के बीच पुराने कानून से नए कानून में हुए बदलाव पुराने कानून और नए कानून के धाराओं का तुलनात्मक चार्ट सार्वजनिक किया जाएगा। जबकि अनुसंधान कर्ताओं के लिए अलग से जानकारी दी गई है। प्रशिक्षण के दौरान गंभीर अपराध के घटनास्थल पर उपलब्ध वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन करने, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी के लिए विधि विज्ञान विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई है। मोबाइल फोन, सोशल मीडिया इंटरनेट आदि के बढ़ते इस्तेमाल से इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य संग्रह कर न्यायालय में पेश करने की मानक संचालन प्रक्रिया सप का भी जानकारी दिया गया।मौके पर मदनपुर पश्चिम के मुखिया मंसूर आलम उप मुखिया प्रतिनिधि सरफराज आलम सामाजिक कार्यकर्ता रूपेश कुमार भगत बटेश कुमार झा पंचायत समिति पूर्वी व अन्य लोग शामिल हुए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!