Advertisement

गाडरवारा-टी20 विश्व कप का भारत बना विश्व चैंपियन भारत में जीत का जश्न

अजय सोनी

सत्यार्थ न्यूज गाडरवारा

टी20 विश्व कप का भारत बना विश्व चैंपियन भारत में जीत का जश्न

SA vs IND Final T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप के फ़ाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर टॉफी पर कब्ज़ा कर लिया है. बारबाडोस के ब्रिजटाउन में स्थित केन्सिंगटन ओवल में खेले गए मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए थे. इस लक्ष्य को हासिल करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी और भारत ने इस खिताबी मुकाबले में 7 रन से जीत दर्ज की.

भारत 17 साल बाद बना टी20 विश्व कप चैंपियन

बता दें कि इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया. भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है. 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है. 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!