Advertisement

सोलन मे महिला का सांदिग्ध हालात मे शव मिला

सोलन क्लीन क्षेत्र किराये के कमरे में मिला महिला का शव, पुलिस व फारेंसिक टीमें मौके पर

 

सोलन से पवन कुमार सिंघ की रिपोर्ट

28 06 2024

 

सोलन के क्लीन क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 स्थित एक बिल्डिंग में किराये पर रहने वाली महिला की शव संदिग्ध हालत में उसके ही कमरे से बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस उससे गुप्त स्थान पर गहन पूछताछ में जुट गई है।

महिला चार बच्चों की मां बताई जा रही है। आज दोपहर तक महिला घर पर दिखाई दी थी, लेकिन अब से कुछ देर पहले उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई है।मृतका का नाम सुमन बताया जा रहा है। पानीपत का रहने वाला उसका पति आज सुबह काम पर गया था। महिला के तीन बेटे और एक बेटी भी आज सुबह स्कूल गए थे।

जब वे साढ़े तीन बजे के करीब लौट कर घर पहुंचे तो घर में समन का रक्त रंजित शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

शुरूआती जांच में पता चला है कि महिला झारखंड की रहने वाली थी। महिला का पति मुकेश पानीपत का रहने वाला है और सोलन में मिस्त्री का काम करता है। मुकेश को उसके मकान मालिक ने फोन पर सूचना दी कि उसकी पत्नी सुमन की किसी ने हत्या कर दी है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक झारखंड निवासी व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे गहन पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति महिला के आवास पर आता जाता देखा जाता था। फिलहाल पुलिस सूत्रों ने बताया है कि पुलिस मामले का जल्दी ही खुलासा क सकती है।

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि 35 वर्षीय सुमन की हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में जांच प्रकिया जारी है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।महिला का शव बरामद होने के बाद उसके पड़ोसियों से बात करती पुलिस

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!