Advertisement

रोज सुबह 5 बजे उठने से मिलेंगे 5 कमाल के फायदे, जानने के बाद कभी नहीं करेंगे देर से उठने की गलती

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- सवांददाता मीडिया प्रभारी

हो सकता है आप भी उन लोगों में से हो जिनकी सुबह आंख नहीं खुलती। अगर हां तो आपको बता दें कि आप बहुत कुछ मिस कर रहे हैं। सुबह जल्दी उठने से आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ को कई फायदे (Waking Up Early Benefits) मिल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम इन्हीं फायदों के बारे में बताने वाले हैं।

HighLights

1.रोज सुबह 5 बजे उठने से सेहत को काफी फायदा मिल सकता है

2.सुबह जल्दी उठने से प्रोडक्टिविटी भी बढ़ती है

3.सुबह जल्दी उठने से मेंटल हेल्थ को भी फायदा मिलता है।

आपने अंग्रेजी में एक कहावत- “अर्ली टू बेड, अर्ली टू राइज, मेक्स अ मैन हेल्दी, वेल्दी एंड वाइज” तो सुनी ही होगी। इसका मतलब है कि रात को जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने से व्यक्ति स्वस्थ, धनवान और बुद्धिमान बनता है। इसलिए घर के बड़े भी हमें सुबह जल्दी उठने के लिए कहते हैं। दुनिया के कई सक्सेसफुल व्यक्ति भी अपने दिन की शुरुआत जल्दी करने में भरोसा रखते हैं। लेकिन ऐसा क्यों जरूरी है। क्या सच में सुबह 5 बजे उठना हमारे लिए फायदेमंद है? तो इसका जवाब यहां जान लीजिए कि सुबह जल्दी उठने से आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ को काफी फायदा मिल सकता है। इन्हीं फायदों के बारे में हम इस आर्टिकल में बताने वाले हैं। आइए जानें सुबह 5 बजे उठने के फायदे।

तनाव कम होता है।

सुबह का समय शांत और स्ट्रेस फ्री होता है। इस वक्त उठने से आपको अपने दिन के बारे में सोचने का पूरा समय मिलता है। आप आराम से बैठकर अपना दिन प्लान कर सकते हैं। सुबह के समय मौसम भी काफी खुशनुमा होता है। ऐसे में खुली हवा में बैठकर कुछ देर मेडिटेशन या डीप ब्रीदिंग एक्सरासइज करने से स्ट्रेस कम होता है और आपको मानसिक शांति मिलती है।

प्रोडक्टिविटी बढ़ती है

सुबह जल्दी उठने वाले लोगों को दिन में ज्यादा समय मिलता है। वे अपने दिन की शुरुआत औरों की तुलना में ज्यादा जल्दी करते हैं, जिससे वे अपने कामों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाते हैं। उन्हें किसी भी काम के लिए हड़बड़ाहट नहीं होती और वे आराम से अपने सभी कामों को बेहतर ढंग से पूरा कर लेते हैं। सुबह के समय दिमाग भी फ्रेश होता है, जिससे काम करने की क्षमता बढ़ जाती है। इसलिए व्यक्ति बेहतर तरीके से फंक्शन कर पाता है।

बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस

सुबह जल्दी उठने से आपके पास एक्सरसाइज या मॉर्निंग वॉक के लिए समय मिल जाता है। नियमित रूप से सुबह उठकर एक्सरसाइज करने से शरीर हेल्दी रहता है, मोटापा कम होता है और पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। इसके अलावा, सुबह की धूप विटामिन-डी का अच्छा सोर्स होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है।

टाइम मैनेजमेंट

जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं, उन्हें अपने दिन की प्लानिंग करने का पूरा समय मिलता है। आप अपने दिनभर के कामों की लिस्ट बना सकते हैं और उन्हें प्रायोरिटी के अनुसार पूरा कर सकते हैं। इससे आप समय का सही इस्तेमाल कर पाते हैं और कामों में देरी नहीं होती।

पर्सनल ग्रोथ के अवसर

सुबह का समय अपनी पर्सनल डेवलप्मेंट के लिए देने के लिए सबसे बेस्ट होता है। आप इस समय किताबें पढ़ सकते हैं, नई स्किल्स सीख सकते हैं या अपने गोल्स के बारे में सोच सकते हैं। जो लोग सुबह जल्दी उठकर अपने लिए समय निकालते हैं, वे जीवन में तेजी से आगे बढ़ते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!