Advertisement

दो चरणों में मनाया जाएगा सेवा प्रदान पखवाड़ाः भारत की नई पहचान, परिवार नियोजन हर दंपती की शान जागरूकता कार्यक्रम की थीम रखी गई

http://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर -जीतेश मीना
जनपद- दौसा

दो चरणों में मनाया जाएगा सेवा प्रदान पखवाड़ाः भारत की नई पहचान, परिवार नियोजन हर दंपती की शान जागरूकता कार्यक्रम की थीम रखी गई

 

विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह दिवस दो चरणों में माध्यम से मनाया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीताराम मीणा ने बताया कि सीमित परिवार और बच्चों में अंतराल रखने के प्रति जागरूकता के लिए मोबिलाइजेशन पखवाड़ा 27 जून से 10 जुलाई और सेवा प्रदान पखवाड़ा 11 से 24 जुलाई तक मनाया जाएगा।

जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित प्रचार-प्रसार (आईईसी) गतिविधियों में इस बार जनसंख्या दिवस पर विकसित भारत की नई पहचान, परिवार नियोजन हर दंपति की शान थीम रखी गई है।

डिप्टी सीएमएचओ डॉ. महेन्द्र सिंह गुर्जर बताया कि प्रथम पखवाड़ा 27 जून से 10 जुलाई तक मोबिलाइजेशन पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से अपने क्षेत्र में अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इनके द्वारा योग्य दंपतियों से संपर्क कर सीमित परिवार के लाभ, पहले व दूसरे बच्चे में कम से कम तीन साल का अंतर, अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन, परिवार कल्याण सेवाएं और पुरुषों की परिवार नियोजन में सहभागिता पर विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी गौरव गुप्ता ने बताया कि दूसरा पखवाड़ा 11 से 24 जुलाई तक सेवा प्रदान पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत जिला एवं ब्लॉक स्तर पर परिवार विकास मेलों का आयोजन कर परिवार कल्याण साधनों का प्रदर्शन होगा। यहां आने वाले लोगों को परिवार कल्याण साधनों की उपलब्धता पर परामर्श दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन के प्रचार के लिए विभाग ने नारा भी जारी किया है। इस थीम पर पूरे पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। आईईसी गतिविधियों में विकसित भारत की नई पहचान, परिवार नियोजन हर दंपती की शान स्लोगन का उपयोग किया जाएगा। इन परिवार विकास मेलों में जिला एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!