Advertisement

बांदीकुई के पास बसवा में बिजली की समस्या को लेकर गांव वालों ने बिजली निगम एईएन को ज्ञापन सौंपा।

http://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर जीतेश मीना
जनपद- दौसा
स्थान -बादीकुई

बांदीकुई के पास बसवा में बिजली की समस्या को लेकर गांव वालों ने बिजली निगम एईएन को ज्ञापन
सौंपा।

इस दौरान गांव वालों ने कहा कि जल्द ही बिजली की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान गांव वालों की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि बसवा के गोमलाडू फीडर पर इन दिनों बिजली समस्या व्याप्त है।

उन्होंने बताया कि रोजाना रात के समय 5 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होती है। इस कारण भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि रात के समय कई बार बिजली ऑफिस में फोन करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। बिजली संकट के कारण पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। कई बार दिन के समय भी 8 से 10 घंटे की बिजली कटौती होने से पेयजल सप्लाई प्रभावित रहती है।

गांव वालों ने बताया कि लोगों को 500 रुपए तक खर्च कर निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। इस दौरान लोगों ने बिजली एईएन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द बिजली संकट का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सरपंच विश्राम मीणा, रामफूल भोपा, कमला ब्याडवाल, रामसिंह मीणा, बाबू बसवा, प्रकाश रोगला, विष्णु मीणा, समय माल, आजाद गुर्जर, कैलाश सैन सहित अन्य मौजूद रहे।

बसवा में बिजली समस्या के समाधन की मांीपः निगम के एईएन को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

बांदीकुई 8 मिनट पहले

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!