Advertisement

बांदीकुई के लोगों के लिए परेशानी बने आवारा पशु सांडों को पकड़ने के लिए नगरपालिका ने अभियान शुरू कर दिया है। पिछले चार दिन से चल रहे इस अभियान के तहत नगरपालिका ने अभी 160 सांड पकड़े है।

http://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर जीतेश मीना
जनपद- दौसा

आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए पालिका ने चलाया अभियानः 4 दिन में 160 आवारा सांड पकड़े, लोगों को मिलेगी राहत

बांदीकुई 1 घंटे पहले

बांदीकुई के लोगों के लिए परेशानी बने आवारा पशु सांडों को पकड़ने के लिए नगरपालिका ने अभियान शुरू कर दिया है। पिछले चार दिन से चल रहे इस अभियान के तहत नगरपालिका ने अभी 160 सांड पकड़े है।

शहर में आवारा पशु सांडों की संख्या अधिक होने से लोग परेशान थे। सांडों ने अभी तक शहर में कई लोगों को घायल कर दिया। यही नहीं एक दो लोगों की जान भी ले चुके है। ऐसे में इन सांडों से शहर के लोगों को मुक्ति मिले इसके लिए नगरपालिका द्वारा इन दिनों शहर में सांडों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है।

पालिका द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पालिका कार्मिक दिनेश मीणा के नेतृत्व में टीम ने शहर के बसवा रोड, गुढारोड, सिकंदरा रोड सहित अन्य स्थानों पर करीब 160 सांड पकड़े है। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा रोजाना सुबह व शाम के समय सांडों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। सांडों को पकड़कर दौसा गौ शाला में भिजवाया जा रहा है।

बता दें कि शहर में सांडों की संख्या अधिक होने के बाद सब्जी मंडी, मुख्य बाजार सहित अन्य जगह सांड कई लोगों को घायल तक कर चुके है। यही नहीं कई बार दो सांडों की भिड़ंत में वाहन भी क्षतिग्रस्त हो जाते है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!