बालोतरा/जेरला (राजस्थान) सत्यार्थ न्यूज जोधपुर
संभाग प्रभारी (अशरफ़ मारोठी)
श्री ओखीमाता ट्रस्ट जेरला बालोतरा में प्रजापति गुंगामण भाईपा प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न ट्रस्ट अध्यक्ष सालगराम गुंगामण की अध्यक्षता में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं को किया सम्मानित, ट्रस्ट प्रवक्ता हीरालाल प्रजापति ने बताया कि सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पाटोदी पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि जोगेंद्र प्रजापत ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में शिक्षा के बीना हमारा जीवन अधुरा है। समारोह अध्यक्ष बालोतरा पंचायत समिति प्रधान भगवत सिंह जसोल ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज कंपिटीशन का जमाना है इसलिए हमारे जीवन में शिक्षा का बड़ा महत्व है।

इस अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि घेवर चन्द जालवाल बालोतरा जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं पर मोटीवेशन प्रस्तुत किया बालोतरा रिको क्षेत्रिय सहायक प्रबंधक मुल्तानाराम, चुतरा राम प्रजापत सेवा निवृत्त शाखा प्रबंधक ने भी समारोह को संबोधित कर शिक्षा पर अपना उद्बोधन दिया, समारोह में सभी ट्रस्टियों ने लिया भाग इस अवसर पर जोधा राम, मोहन लाल, भंवर लाल, गोविन्द गुंगामण, बालोतरा, दला राम, हनुमान चन्द जेरला, भीखा राम, पारस राम क्यार, गोबर राम नौसर, राजेश पचपदरा, हनुमान राम, सुजा राम माजिवाला, भोमा राम आहोर, अशोक कुमार खेजड़ियाली के साथ ही सभी गुंगामण भाईपा परिवार की गरिमामय उपस्थिति रही।
मंच का सफल संचालन ताराराम (अध्यापक) गुंगामण क्यार द्वारा किया गया, मगा राम गुंगामण (वरिष्ठ सहायक) ने सहायक के रुप में समारोह की सफलता में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया गया।
















Leave a Reply