भानुप्रतापपुर/ जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के संजयपारा की समस्याओ को जल्द दूर करे, तो आंदोलन नहीं किया जाएगा : शिवसेना।
भानुप्रतापपुर संवाददाता पुनीत मरकाम । भानुप्रतापपुर, शिवसेना नेताओं द्वारा आम जनता की समस्याओं को जानने का दौरा किया जा रहा है। एवं जनता की समस्याओं को, उनके अधिकारों को पूरा किया जा रहा है। इसी तरह की गर्मी में भानुप्रतापपुर से लगे हुए शिवसेना नेताओं ने संजय पारा का दौरा किया। वहां देखा गया है कि नाली टूटा-फूटा होने के कारण, सड़क टूटा फूटा होने के कारण नाली का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। पानी की टंकी से पानी भरा चालू नहीं हुआ है। जिसके कारण आम जनता दुखी है। वहां पर शिवसेना नेताओं द्वारा जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के पदाधिकारी को बुलाकर जनता की समस्याओं को तत्काल दूर करने की मांग किया गया।। यदि जनपद भानुप्रतापपुर द्वारा संजयपारा की समस्याओं को पूरा नहीं किया जाता तो जनता द्वारा संजयपारा के नागरिकों को साथ लेकर जनपद भानुप्रतापपुर के समक्ष पर आंदोलन किया जाएगा।
भानुप्रतापपुर/ जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर संजयपारा की समस्याओं को जल्द दूर करे, नहीं तो आंदोलन किया जाएगा : शिवसेना।


















Leave a Reply