Advertisement

दौसा में हाईवे पर धू-धू कर जली पिकअपः सब्जी लेकर जाते वक्त अनियंत्रित होकर पलटी, अचानक लगी आग से मचा हड़कंप, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

http://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर जीतेश मीना
जनपद- दौसा

दौसा में हाईवे पर धू-धू कर जली पिकअपः सब्जी लेकर जाते वक्त अनियंत्रित होकर पलटी, अचानक लगी आग से मचा हड़कंप, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

दौसा में जयपुर-आगरा हाईवे पर सब्जी से भरी पिकअप में आग लग गई।

दौसा जिले से गुजर रहे जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर एक पिकअप के एक्सीडेंट के बाद उसमें आग लग गई। घटनाक्रम बीती देर रात रेटा गांव के पास का है, जहां सब्जी लेकर सिकन्दरा से जयपुर की ओर जाते वक्त यह हादसा पेश आया। मौके पर दमकल के पहुंचने से पहले ही पिकअप धू-धू कर जल गई। सूचना पर सिकंदरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

दरअसल सिकंदरा की ओर से पिकअप में लौकी भरकर मुहाना मंडी ले जाते वक्त रात करीब साढ़े 12 बजे रेटा गांव में ठेकेदार होटल के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसमें भरी सब्जी सड़क पर बिखरने से यातायात प्रभावित हो गया। कुछ देर बाद ही अचानक पिकअप में आग लग गई। इससे ड्राइवर ने बमुश्किल से जान बचाई।

कुछ ही देर में आग ने पूरी पिकअप को चपेट में ले लिया और आग तेज लपटें उठने लगी। इसे देख हाईवे से गुजरने वाले वाहन भी रूक गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचे सिकंदरा थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद दौसा से पहुंची दमकल ने मशक्कत के बाद आग बुझाई। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगना माना जा रहा है, पुलिस जांच में जुट गई है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!