Advertisement

अंतरराष्ट्रीय दसवें योग दिवस पर योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

http://satyarath.com/

जितेन्द्र गौड़

अंतरराष्ट्रीय दसवें योग दिवस पर योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

बून्दी – लाखेरी शहर में अंतर्राष्ट्रीय दसवें योग दिवस के अवसर पर शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में योग का आयोजन हुआ। आयोजन में उपखंड अधिकारी कैलाशचंद गुर्जर, नगर पालिका कनिष्ठ अभियंता अनुराग शर्मा, सरकारी कर्मचारी, शिक्षक पालिका कर्मचारी एवं आम नागरिक सहित अन्य लोग उपस्थित रहें। इस दौरान योग आचार्य ने नियमित योगा करने के फायदे बताएं और योग को अपने दैनिक कार्यो में शामिल करके नियमित करने के लिए प्रेरित किया। योगा करने से अनेक प्रकार की बीमारियों से राहत भी मिलती है। विवेकानंद पार्क में भाजपा महिला मोर्चा ने योगा किया।महिलाओ ने ताड़ासन, शवासन, अर्द्धचक्रासन, भद्रासन, वृक्षासन, अधोमुखश्वान, सेतुबंधासन सहित आदि योगासन किया और योग से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी से अवगत कराया। इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष राधिका सोनी, महामंत्री संध्या वैष्णव, पूर्व महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कुंती सुमन, प्रीतम कौर, रानू साहनी, रीना यादव, रत्ना जैन, अंतिमा शर्मा, रेखा जैन, दीप जैन, बेबी, कवल साहनी आदि महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!