Advertisement

जनपद पंचायत दुर्गूकोन्दल के सभा कक्ष में विश्व सिकल सेल दिवस मनाया गया।       

 भानुप्रतापपुर  पुनीत मरकाम की खास रिपोर्ट                     जनपद पंचायत दुर्गूकोन्दल के सभा कक्ष में विश्व सिकल सेल दिवस मनाया गया।                 दुगूकोदल 19 जून 2024विकासखण्ड दुर्गुकोंडल में 19/06/24 को जनपद पंचायत दुर्गकोंडल के सभा कक्ष में विश्व सिकल सेल दिवस मनाया गया। जिसे स्वास्थ विभाग एवम आदिम जाति कल्याण विभाग के समनव्य से ये समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिकल सेल जांच , सिकल सेल कार्ड वितरण एवम रंगोली , चलचित्र के माध्यम से सिकल सेल जागरूकता प्रदान किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी
डॉक्टर मनोज किशोरे खंड चिकित्सा अधिकारी दुर्गुकोंडल के द्वारा सिकल सेल एनीमिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, डॉक्टर ने बताया सिकल सेल रोग वंशानुगत रक्त विकारों का एक समूह है जो दुनिया में लाखों लोगो को प्रभावित करता है। यह रेड ब्लड सेल्स हाशिए के आकार में बदल देता है। ये सेल्स लचीले नहीं होते हैं और आपस में चिपक जाते हैं। इससे खून का प्रवाह रुक जाता है और शरीर में विभिन्न तरह की परेशानियां होती हैं जैसे खून की कमी, शरीर के विभिन्न अंगों में दर्द होता, यदि माता पिता में से कोई सिकल सेल रोग से पीड़ित रहा है तो बच्चे को डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। जन्म के समय बच्चे में या रोगी में सिकल सेल रोग के शुरुआती लक्षण नज़र आते ही तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं । साथ ही खंड चिकित्सा अधिकारी दुर्गुकोंडल ने बताया विकासखंड दुर्गुकोंडल में 0 से 40 वर्ष के 95% व्यक्तियों का स्क्रीनिंग किया जा चुका है जिसमे से 550 लोगो को सिकल वाहक एवम सिकल सेल डिसीज निकला है जिनका उपचार मुक्त में स्वास्थ विभाग के द्वारा किया जा रहा है।
श्रीमती सुमित्रा झरिया मितानिन प्रशिक्षक के द्वारा सिकलीन की जानकारी एवम सिकल विवाह के संबंध में जानकारी दी गई।
समारोह में चलचित्र के माध्यम के उपस्थित व्यक्तियों को सिकल सेल के लक्षण, बचाव , इलाज के बारे में जागरुकता दिया गया। साथ ही 20 से 25 व्यक्तियों को सिकल सेल कार्ड जनप्रतिनिधियों के माध्यम से दिया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती संतो दुग्गा ने सिकल सेल को फैलने से बचने के लिए सही समय पर टेस्ट करने हेतु जनमानस से अपील की।
श्री अशोक जैन जनप्रतिनिधि दुर्गुकोंडल के द्वारा भी सिकल सेल के बारे में जानकारी दिया गया।
श्री सुरेन्द्र बंजारे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्गुकोंडल ने स्वास्थ विभाग के द्वारा 95% सिकल स्क्रीनिंग के कार्य की प्रशंसा की साथ ही भविष्य में भी सभी को स्वास्थ के प्रति जागरूक रहने के लिए एवम अच्छे से कार्य करने हेतु सुझाव दिया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती संतो दुग्गे, सरपंच पार्वती सोरी जनपद सदस्य मुकेश्वरी नरेटी जनपद सदस्य राधा जैन, भाजपा मंडल महामंत्री इसु आरदे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अशोक जैन, श्री सुरेन्द्र बंजारे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्गुकोंडल, डॉक्टर मनोज किशोरे, बैजनाथ नरेटी प्राचार्य एकलव्य दुर्गकोंडल, देव कुमार साश्वत बी पी एम, कमला सोनवानी बी ए टी ओ, चंद्रिका पटेल बी सी, निर्मला नाग बी सी,समस्त मितानिन प्रशिक्षक, स्वास्थ विभाग के कर्मचारी, एकलव्य छात्रावास के बच्चे, एवम ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!