Advertisement

दौसा – पानी-बिजली की समस्या के विरोध में उतरे कांग्रेसीः बोले- भीषण गर्मी

http://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर जीतेश मीना

 

जनपद- दौसा

पानी-बिजली की समस्या के विरोध में उतरे कांग्रेसीः बोले- भीषण गर्मी

में अघोषित कटौती ने पसीने छुड़ाए, पेयजल के लिए भटक रहे लोग

दौसा 1 घंटे पहले

 

दौसा में एसडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेस कार्यकर्ता ।

दौसा जिला मुख्यालय समेत आसपास के इलाके में बिजली व पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम मनीष जाटव को ज्ञापन सौंपा है। ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज अवाना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र दौसा में शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। जिसके चलते भीषण गर्मी के मौसम में आमजन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पीने के पानी की भी समस्या बनी हुई है।

कांग्रेसियों का कहना था कि गांव-ढाणियों में बूंद-बूंद पानी के लिए लोगों को मोहताज होना पड़ रहा है। पशुओं के लिए तो दूर की बात इंसानों के लिए भी पानी मुहैया नहीं कराया जा रहा। जबकि जलदाय विभाग द्वारा टैंकरों से पानी सप्लाई की बात कही जा रही है। टैंकरों की मॉनिटरिंग सही नहीं होने से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।

इनकी मांग है कि भीषण गर्मी में बिजली एवं पानी की समस्या का तत्काल समाधान करवाना जाए, नहीं तो पांच दिन बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दौसा द्वारा एसडीएम आफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यही नहीं कानून व्यवस्था बिगड़ने की जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी। इस दौरान प्रधान प्रहलाद मीणा, रईस खान, जाबिर खान, शीतल चौबे आदि मौजूद रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!