न्यूज़ रिपोर्टर जीतेश मीना
जनपद -दौसा
दो पक्षों में जमीनी विवाद दीवार तोड़ी: तीन राउंड फायरिंग का आरोप पुलिस में कारतूस का फटा हुआ खोल बरामद किया
बांदीकुई 4 घंटे पहले
बांदीकुई की रामनगर कॉलोनी में दो पक्षों में चल रहा जमीनी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार रात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर तीन रांउड फायर कर जमीन पर बनी चार दीवारी को तोड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में मौके पर से एक कारतूस का फटा हुआ खोल भी बरामद किया है। इस संबंध में एक पक्ष ने मंगलवार दोपहर दूसरे पक्ष के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया।
थाना प्रभारी सुरेंद्र मलिक ने बताया कि रामनगर कॉलोनी में कतार सिंह और विक्रम सिंह पक्ष के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। इस मामले में 4 मई को दोनों पक्षों में आपस में झगड़ा भी हो चुका है। जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हुए थे। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।
सोमवार रात करीब 3 बजे रामनगर कॉलोनी से सूचना आई कि यहां दो पक्षों में झगड़ा होने की आंशका है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। एक पक्ष के विक्रम सिंह ने पुलिस को बताया कि 15 से 20 लोग एक राय होकर तीन वाहनों में बैठकर आए और तीन राउंड हवाई फायर किए। इस दौरान इन लोगों ने जिस जमीन पर विवाद है। उस पर बनी चारदीवारी को तोड़ दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर जांच की तो सामने आया कि यहां फायर के कोई निशान नहीं थे। लेकिन मौके पर ईंटों में पड़ा एक कारतूस का फटा हुआ खोल मिला। दूसरे पक्ष के करतार सिंह समेत अन्य से पूछताछ की तो उन्होंने इस प्रकार की किसी घटना को अंजाम देने से मना कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि विक्रम सिंह से एफआईआर लेकर दर्ज की गई है। जांच के बाद ही सामने आएगा कि फायर हुआ या नहीं।


















Leave a Reply