Advertisement

बिजली पानी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन: सांसद विधायक के साथ ग्रामीण ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा

http://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर राजकुमार बैरवा

गंगापुर सिटी
बिजली पानी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन: सांसद विधायक के साथ ग्रामीण ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा

 

सवाई माधोपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री हरीश मीणा मंगलवार को गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे किया उस दौरान सांसद और विधायक के नेतृत्व में कांग्रेसियों एवं ग्रामीणों ने बिजली पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया उसके बाद कलेक्टर श्री गौरव सैनी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंफ कर बिजली पानी कि समस्या को सुचारू रूप से वस्थित करने को कहा बिजली कटौती बंद करने को कहा

सांसद श्री हरीश मीणा और विधायकश्री रामकेश मीणा ने कहा की क्षेत्र में भीषण गर्मी को देखते हुए बिजली विभाग द्वारा बिजली की कटौती की जा रही है ग्रामीण बह शहरी क्षेत्र में दिन बह रात में बिजली कभी भी गुल हो जाती है जिससे आमजन को गर्मी का सामना करना पड़ता है जब इस संबंध में अधिकारियों से वार्ता करते हैं तो लोड सेटिंग बताकर अपनी खाना पूर्ति कर देते हैं भीषण गर्मी को देखते हुए पानी की आपूर्ति पूरी की जाए

उन्होंने कहा कि इस तरह रात भर बिजली गुल होने से रात भर जागना पड़ता है जिससे दिनचर्या प्रभावित हो रही है साथ में बिजली कटौती से जानवर मवेशियों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं होता है गर्मी के मौसम में पेयजल उपलब्ध न होने से पशु पक्षियों को परेशानी आती है शहर में पेयजल व्यवस्था भी सुचारू नहीं है 2-4 दिन में एक बार 15 20 मिनट के लिए नल आते हैं जिससे अपने अपने घरों की पानी की पूर्ति नहीं हो पाती है कई जगह पेयजल की लाइन लीकेज हो रही है जिसका विभाग के कर्मचारी बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे पानी लोगों को नहीं मिलकर सड़कों पर व्यर्थ बह रहा है

उन्होंने गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र मैं बिजली पानी की पूर्ति सुचारु बनाये रखने के लिए सम्बंदित अधिकारियों को दिशा निर्देश देने की बात कही ताकि इस भीषण गर्मी के मौसम में आमजन को राहत प्रदान हो सके उस दौरान सांसद श्री हरीश मीना वह विधायक श्री रामकेश मीणा के साथ वीरेंद्र टोडा अग्रवाल मुकेश प्रजापत मयूर सरपंच बृजलाल सहित दर्जनों लोग शामिल हुए

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!