Advertisement

टोडाभीम – सोनी मकान में 3 लाख के जेवरात केश चोरी: पड़ोस में शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार

http://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर शेर सिंह मीणा टोडाभीम

सोनी मकान में 3 लाख के जेवरात केश चोरी: पड़ोस में शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार

 

टोडाभीम के बड़ापुरा में सोमवार रात
को चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। घर से बदमाश तीन लाख रुपए के जेवरात समेत साढ़े 22 हजार रुपए ले गए। घटना के समय परिवार पड़ोस में ही शादी समारोह में शामिल होने गया था। वापस लौटे तो घर के ताले टूटे देख होश उड़ गए।

थानाधिकारी दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात को बड़ापुरा निवासी सूरज कुमार मीना अपने परिवार के साथ पड़ोस में शादी समारोह में गया था। पीछे से बदमाश ताला तोड़कर घर में घुस गए। कमरे में रखे बक्से से सोने का नथ टीका, एक जोड़ी जोड़ी पायजेब, एक जोड़ी सोने के कुंडल, चांदी की एक जोड़ी साट, चांदी की कनकती, दो जोड़ी सोने का मंगलसूत्र, एक सोने अंगूठी, 4 चांदी की अंगूठी और 22, 500 रुपए केश ले गए।

पीड़ित सूरज कुमार ने बताया-मंगलवार रात करीब 11.50 बजे परिवार का सदस्य घर पर वापस आया तो ताले टूटे हुए पड़े थे। घर के अंदर जाकर देखा तो बक्शा का ताला टूटा हुआ था और सामान बाहर बिखरा पड़ा था।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!