न्यूज़ रिपोर्टर हीरा सिंह गुर्जर
नादौती
कबीर आश्रम में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए
गुड़ाचंद्रजी। कोली समाज कबीर आश्रम विकास सेवा समिति गुड़ाचंद्रजी द्वारा शनिवार को कस्बे के के बाहर पेड़ों में परिंडे लगवाएं कबीर आश्रम पर पक्षियों के लिए परिंदे बांधने का अभियान शुरू किया। समिति संघ के सदस्यों ने कबीर आश्रम पर आधा दर्जन परिंडे लगाए। सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाने और परिंडे में नियमित पानी भरने का संकल्प लिया। कोली समाज कबीर आश्रम सेवा समिति के धीरज दास महावर ने बताया कि परिंडे अभियान के तहत शनिवार को कबीर आश्रम पर पक्षियों के लिए आधा दर्जन परिंडे लगाए गए। उन्होंने कहा कि गर्मियों में पक्षियों के लिए जल सेवा जरूरी करनी चाहिए। बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाए पुनीत कार्य है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष धीरज दास महावर कोच अध्यक्ष भीम कोली रामकिशन महावर बाबूलाल पुजारी कजोड दास रोशन लाल एवं आदि सदस्य उपस्थित रहे।


















Leave a Reply