Advertisement

महुआ-पेयजल समस्या को लेकर जन प्रतिनिधि, विधायक ने समस्या निराकरण के दिए निर्देश

http://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर शक्ति सिंह महुआ

पेयजल समस्या को लेकर जन प्रतिनिधि, विधायक ने समस्या निराकरण के दिए निर्देश

महुआ | पंचायत समिति सभागार में साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को प्रधान गीता देवी गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे।

बैठक में पेयजल और बिजली की समस्याएं छाई रही, जनप्रतिनिधि पेयजल समस्या को लेकर अपना आक्रोश जताते हुए दिखाई दिए। पेयजल की समस्या को लेकर बैठक में मौजूद विधायक राजेंद्र प्रधान ने अधिकारियों से सवाल जवाब कर समस्या निराकरण के निर्देश दिए। कुछ जनप्रतिनिधियों ने सीधे तौर पर अधिकारियों को दोषी ठहराते हुए जमकर आक्रोश जताया। लेकिन वहां मौजूद उपखंड अधिकारी लाखन सिंह गुर्जर ने अधिकारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों को आश्वस्थ किया और कहा कि आगे ऐसी शिकायत नहीं आएगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को भी जनप्रतिनिधियों का ध्यान रखते हुए कार्रवाई करने के लिए कहा
विधायक ने भी भरोसा दिलाया कि पेयजल की समस्या को लेकर वे गंभीर हैं और हर संभव समाधान का प्रयास किया जाएगा। बैठक में बिजली, पानी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में नरेगा,विद्युत विभाग, पेयजल, स्वास्थ्य,महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्व,रसद, कृषि व वन विभाग सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में तहसीलदार हरकेश मीणा, विकास अधिकारी अनीता मीणा सहित सभी विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!