भानुप्रतापपुर शिवसेना ने कहा कि राजा तालाब के नाम पर करोड़ों रुपए निकाला जा चुका है
भानुप्रतापपुर से पुनीत मरकाम की रिपोर्ट भानुप्रतापपुर ,शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनता की समस्याओं को जानने हेतु गांव गांव दौरा किया जा रहा है। शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा भानुप्रतापपुर के राजा तालाब का दौरा किया गया। जहां देखा गया कि तालाब में जलकुंभी पूरी तरह जर जमा चुका है। राजा तालाब के चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शिवसेना ने कहा कि राजा तालाब के नाम पर करोड़ों रुपए निकाला जा चुका है ।किंतु राजा तालाब की स्थिति जैसी की तैसी बनी हुई है ।आज भानुप्रतापपुर की जनता को निस्तार हेतु भटकना पड़ता है । शिवसेना प्रशासन से मांग करती है कि अभिलंब राजा तालाब की साफ सफाई कर राजा तालाब को जनता के निस्तार के लायक बनाया जाए।
भानुप्रतापपुर शिवसेना ने कहा कि राजा तालाब के नाम पर करोड़ों रुपए निकाला जा चुका है


















Leave a Reply