न्यूज़ रिपोर्टर शेर सिंह मीणा टोडाभीम
टोडाभीम पुलिस की कार्रवाई: अवैध मादक पदार्थों के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, मादक पदार्थ किया
टोडाभीम पुलिस द्वारा अपराधियों पर अलग-अलग ऑपरेशन चलाकर पकड़ने का काम किया जा रहा है। इसी कडी में पुलिस उपाधीक्षक मुरारी लाल मीणा के दिशा निर्देश में टोडाभीम थाना अधिकारी दिलीप कुमार वर्मा के रूप में नशे के एक सौदागर को गिरफ्तार कर लिया है।
अवैध मादक पदार्थ के साथ आरोपी को पकड़ा
थाना अधिकारी दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि लगातार अधिकारियों के दिशा निर्देश में बड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत सूचना मिली कि हेमराज मीणा (23) पुत्र रामनिवास मीणा निवासी डेडान थाना बालाजी जिला दौसा अवैध मादक पदार्थ के साथ यहां घूम रहा है। जिस पर टीम गठित कर कार्यवाही को अंजाम दिया गया। आरोपी के पास से 345 ग्राम गांजा, 117 ग्राम अफीम, 254 ग्राम डोडा पोस्त, 170 ग्राम के भांग के साथ काली माता मंदिर के तिराहे मेहंदीपुर बालाजी से गिरफ्तार किया गया है।
ये रहे टीम में शामिल
इस दौरान कार्यवाही में एएसआई कृपाल सिंह ,राम अवतार, संदीप सिंह,अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।


















Leave a Reply