हुबल्ली में जैन समाज की तरफ से महावीर जयंती के उपलक्ष्य पर 29 मार्च को “अमृत रक्त” महाकुंभ रक्तदान शिविर का आयोजन।
संवाददाता:-
हर्षल रावल
23 मार्च, 2026
सिरोही/राज.

__________
हुबल्ली। K.H. पटवा फाउंडेशन एवं राष्ट्रोत्थान ब्लड बैंक की तरफ से महावीर जयंती पर अमृत रक्त महाकुंभ रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है।
यह आयोजन मैक्स मॉल, कैशवापुर में 29 मार्च, 2026 रविवार को सुबह 08:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक मैक्स मॉल, कैशवापुर में सम्पन्न होगा। रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया। इस आयोजन में युवा बढ़ चढ़ कर भाग लेनेवाले हैं और अपने आपको धन्य बनानेवाले हैं।
समाजसेवक विनोदभाई पटवा ने बताया कि- लोगों द्वारा रक्त दान करने से ह्रदय के स्वास्थ्य में सुधार, ह्रदय की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। रक्त में आयरन की अधिक मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है। ‘हमारा लक्ष्य लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में समझाना और यह सुनिश्चित करना है कि रक्त की कमी के कारण किसी का जीवन समाप्त न हो जाए’।
नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो ह्रदय स्वास्थ्य के लिए उत्तम माना जाता है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में रक्त की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में रक्त की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की सहायता हो सके।
समाजसेवक विनोदभाई पटवा ने लोगों से विशेष रूप से युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया, क्योंकि उनका रक्त कई लोगों का जीवन बचाने में सहायता कर सकता है।
आगे बताया कि इस शिविर का उद्देश्य केवल रक्तदान को प्रोत्साहित करना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि लोग रक्तदान के महत्व को समझें और इस प्रक्रिया से जुड़ें। किसी के जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान एक महत्वपूर्ण कदम है और हमें इसे बिना किसी संकोच के अपनाना चाहिए।”
एक महिला सत्यार्थ न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा, ‘आज के समय में महिलाएं कई क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं, लेकिन रक्तदान में वे पीछे रह जाती हैं। हमें इस दिशा में सक्रिय होकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए।’
इस अमृत रक्त महाकुंभ में K.H. पटवा फाउंडेशन एवं राष्ट्रोत्थान ब्लड बैंक के सदस्य और अन्य उपस्थित रहेंगे।
















Leave a Reply