Advertisement

बीकानेर-श्रीमद्‌भागवत कथा ज्ञानयज्ञ व नानीबाई मायरा का भव्य आयोजन का लाइव प्रसारण आप घर बैठे भी देख सकते है यूट्यूब चैनल प. कैलाशचंद्र जी शास्त्री पढ़े धार्मिक आयोजन की पूरी खबर

न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

गांव रिड़ी में आज से भक्ति की रस धारा बहेगी गांव के तावणियाँ निवास के प्रांगण में भव्य धार्मिक महोत्सव सप्त दिवसीय श्रीमद्‌भागवत कथा ज्ञानयज्ञ व नानीबाई का मायरा का आयोजन होने जा रहा है गांव रिड़ी में आज कलश यात्रा के साथ गाजे बाजे से भागवत कथा का आरंभ हुआ यहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया भव्य कलश यात्रा में अनेको झांकिया सजाई गई जो गांव के मुख्य मार्गो से होती हुई कथा गांव के मालाराम लक्ष्मीनारायण
तावणियाँ निज निवास पांडाल में पहुँची कथा सुबह 11:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक आगामी 18 जून 2024 तक कथावाचक पंडित कैलाशचन्द्र शास्त्री( यशोदा नन्दन)महाराज जी करेंगे। कथा आयोजन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण कथा श्रवण का लाभ उठाएंगे।

भागवत कथा उत्सव कार्यक्रम-

1.बुधवार 12 जून 2024 कथा समय : सुबह 11:15 बजे से सायं 4:15 बजे तक
2.गुरुवार 13 जून 2024 -परिक्षीत की जन्म कथा
3. शुक्रवार 14 जून 2024 -कदमजी कपील भगवान एवं चरित्र
4.शनिवार 15 जून 2024-कृष्ण जन्म की कथा व कृष्ण जन्मोत्सव
5.रविवार 16 जून 2024 कृष्ण रूखमणी का विवाह
6. सोमवार 17 जून 2024- सुदामा चरित्र
7.मंगलवार 18 जून 2024-दत्तात्रेय की 24 गुरूओं की कथा
8. बुधवार 19 जून 2024- हवन व महाप्रसाद सुबह 6:15 बजे से आपके आगमन तक

पंडित विजयकृष्ण शास्त्री सुनाएंगे नानी बाई का मायरा

सत्यार्थ न्यूज़- सात दिवसीय आयोजन में पंडित विजयकृष्ण शास्त्री द्वारा नानी बाई का मायरा का रसमय गुणगान होगा मायरा का समय प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से होगा।

भागवत कथा में विशिष्ट अतिथि के रूप में साक्षी बने

श्री ताराचन्दजी सारस्वत, विधायक श्रीडूंगरगढ़ श्री प्रभुदयालजी सारस्वत, पूर्व प्रत्याशी लूनकरणसर वि.स. क्षेत्र श्री सत्यनारायणजी तावणियां, अध्यक्ष, अखिल भारतीय सारस्वत (कुण्डिय) समाज अग्रणी महासंघ श्री बजरंगलालजी औझा, अध्यक्ष सारस्वत स. स. (कु.), श्रीडूंगरगढ़ सत्यनारायणजी सारस्वा, सरपंच ग्रा.पं. गुंसाईसर बड़ा ओमप्रकाशजी गुरावा, सरपंच ग्रा. पं. सुरजनसर लक्ष्मीनारायणजी तावणियां, समाजसेवी श्रीडूंगरगढ़ जुगलकिशोरजी तावणियां, समाजसेवी श्रीडूंगरगढ़ सुशीलकुमारजी तावणियां, विग्गा बास रामसरा रामनारायणजी सारस्वा, राधाकिशनजी सारस्वा, मुनीरामजी सारस्वा, धरिरा बड़ा बास सन्तूरामजी, गंगाविशनजी सारस्वा, बींझासर

नोट कथा का लाइव प्रसारण आप घर बैठे भी देख सकते है
YouTube channel पं.कैलाशचन्द्र शास्त्री

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!