संवादाता मुकेश/बहराइच/
बहराइच. पुलिस प्रशासन के खिलाफ भीम आर्मी का उग्र प्रदर्शन,
बहराइच से बड़ी ख़बर,
बहराइच.भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने घेरा डीएम बहराइच का कार्यालय।
भारी संख्या में भीमआर्मी कार्यकर्ताओ ने पुलिस अधीक्षक बहराइच व सीओ नानपारा सहित मोतीपुर थानाध्यक्ष के विरुद्ध खोला मोर्चा।
सीओ नानपारा राहुल पांडेय और मोतीपुर थानाध्यक्ष दद्दन सिंह के विरुद्ध उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं भीम ऑर्मी के कार्यकर्ता।
पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के विरुद्ध भी जारी है भीम आर्मी की नारेबाजी।
धार्मिक स्थल के अपमान को लेकर आंदोलित हुये बहराइच में भीम आर्मी के कार्यकर्ता।
कई थानों की फोर्स तैनात, सीओ सिटी, नगर मजिस्ट्रेट व एडीएम बहराइच भी आंदोलित कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की ख़बर पर मौके पर डटे,
आक्रोशित भीम आर्मी के कार्यकर्ता CO राहुल पांडेय व थानाध्यक्ष मोतीपुर दद्दन सिंह के निलंबन की कर रहे मांग,
सन्त रविदास की मूर्ति को खंडित करने व पंचशील के झंडे का अपमान करने वालों पर कार्रवाई न करने से भड़का भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा,,
बाईट—सुरेश पासवान भीम आर्मी जिलाध्यक्ष

















Leave a Reply