Advertisement

बस्ती : इण्डिया गठबन्धन से सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी की जीत की ख़ुशी में शिवसैनिकों ने बाटी मिठाइयां।

www.satyarath.com

इण्डिया गठबन्धन से सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी की जीत की ख़ुशी में शिवसैनिकों ने बाटी मिठाइयां।

satyarath.com

रिपोर्टर-शिवेश शुक्ला बस्ती उत्तर प्रदेश

बस्ती। लोकसभा चुनाव के जीत का सेहरा इण्डिया गठबन्धन से सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी के सिर पर सज गया। जिससे पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर दौड़ गई।

महसों चौराहे पर शिव सेना प्रदेश सचिव संजय प्रधान के नेतृत्व में सपा इण्डिया गठबन्धन के लोगो ने एक दूसरे को मिठाई खिलकर खुशियाँ मनाई । संजय प्रधान ने कहा चुनाव परिणाम शुरुआत से ही हमारे पक्ष में रहा। हमें पूर्ण विश्वास था की जीत हमारी ही होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा हम सदैव जनहित के लिए बेहतर कार्य करेंगे, और बस्ती के अधूरे विकास को पूरा करेंगे। इस अवसर पर सपा सेक्टर प्रभारी राजेश यादव, वरिष्ट नेता विनोद मणी त्रिपाठी,बबलू प्रधान, विनोद पाल, डाक्टर जगराम यादव, जगराम चौधारी, नरेन्द्र चौधरी स्वामी जी, राजवंत यादव, सुभाष यादव, इंजीनियर जितेन्द्र पाण्डेय आदि समर्थक मौजूद रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!