न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
गर्मी में फिट और हेल्दी कैसे रहें?- Tips to Stay Fit and Healthy in Summer in Hindi
1.
शरीर को ठंडा रखने वाली चीजें खाएं
👉गर्मी में शरीर को ठंडा रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए खूब सारा पानी पिएं। गर्मी में रोजाना 3-4 लीटर मटके का पानी पिएं। मौसमी फलों का सेवन करें। फलों का डिटॉक्स वॉटर बनाकर पिएं। इसके लिए 2 लीटर पानी में 2-3 घंटे के लिए फल भिगोकर रख दें। फिर पूरे दिन इस पानी को पीते रहें। शरीर को ठंडा रखने के लिए नाश्ते के 1-2 घंटे बाद बेल का जूस जरूर पिएं। गर्मी में भिगोया हुआ गोद कतीरा खाना भी फायदेमंद होता है। रोजाना 1-2 चम्मच गोद कतीरा पानी या दूध के साथ लें।
2.
ऐसा होना चाहिए डाइट प्लान
👉गर्मी में आपको नाश्ता या ब्रेकफास्ट हैवी लेना चाहिए। मिड ब्रेकफास्ट में बिस्किट आदि का सेवन न करें। इसमें आप फल,नारियल पानी, बेल जूस या फिर खीरा आदि का सेवन कर सकते हैं। लंच, ब्रेकफास्ट से थोड़ा लाइट रखें। इससे आपको नींद नहीं आएगी। आप अच्छा महसूस करेंगे। स्नैक्स में आप पाइनएप्पल पील टी (Pineapply Peel Tea) पी सकते हैं। इसके अलावा, अनार या नींबू के छिलकों की चाय भी पी सकते हैं। डिनर में स्मूदी, शेक या सूप पी सकते हैं। लेकिन अगर आप हैवी वर्कआउट करते हैं, तो एक रोटी खा सकते हैं।
3.
अच्छी नींद लेना है जरूरी
👉गर्मी में फिट और हेल्दी रहने के लिए अच्छी नींद लेना भी बहुत जरूरी होता है। आपको रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। रात को 10 बजे सोना और सुबह 6 बजे उठना, बेस्ट स्लीपिंग टाइम है। अगर आप सही ने नहीं सोएंगे, तो इससे वजन ज्यादा या कम हो सकता है। आप अनहेल्दी महसूस कर सकते हैं
4.
स्ट्रेस लेवल कम करें
👉अगर आपकी मेंटल हेल्थ अच्छी है, तो आप हमेशा फिट और हेल्दी रहेंगे। लेकिन अगर आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे, तो बीमार पड़ सकते हैं। वहीं, स्ट्रेस फ्री रहने से आप शारीरिक और मानसिक, दोनों तरीकों से हेल्दी रह सकते हैं। इससे आपको नींद अच्छी आएगी और काम पर भी ध्यान केंद्रित रहेगा।
5.
दोपहर के धूप से परहेज करें
👉गर्मी में धूप में रहने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। इसलिए आपको गर्मियों में धूप में अधिक समय बिताने से बचना चाहिए। खासकर, आपको दोपहर के धूप से परहेज करना चाहिए। दोपहर की धूप ज्यादा नुकसानदायक हो सकती है। इससे पित्त बढ़ सकता है और उससे जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।