Advertisement

बीकानेर-29 मई 2024 आज का पंचांग व राशिफल और जाने कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी वाले के साथ

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी ????+918055566975

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है!

????जय श्री कृष्णा????

चोघडिया, दिन
लाभ 05:43 – 07:26 शुभ
अमृत 07:26 – 09:09 शुभ
काल 09:09 – 10:51 अशुभ
शुभ 10:51 – 12:34 शुभ
रोग 12:34 – 14:17 अशुभ
उद्वेग 14:17 – 16:00 अशुभ
चर 16:00 – 17:43 शुभ
लाभ 17:43 – 19:26 शुभ
चोघडिया, रात
उद्वेग 19:26 – 20:43 अशुभ
शुभ 20:43 – 22:00 शुभ
अमृत 22:00 – 23:17 शुभ
चर 23:17 – 24:34* शुभ
रोग 24:34* – 25:51* अशुभ
काल 25:51* – 27:08* अशुभ
लाभ 27:08* – 28:25* शुभ
उद्वेग 28:25* – 29:42* अशुभ

समय आधी रात के बाद, लेकिन अगले दिन के सूर्योदय से पहले.
दैनिक राशिफल

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

????मेष-प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें।

????वृष-संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। धन की आवक बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें।

????मिथुन-रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूँजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें।

????कर्क-क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलह-कलेश का माहौल रह सकता है।

????सिंह-मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। सगे-संबंधी मिलेंगे।

????‍♀️कन्या-मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। मान बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।

⚖️तुला-यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें।

????वृश्चिक-वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है।

????धनु-नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

????मकर-नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पूछ-परख रहेगी। रुके कार्य बनेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें।

????कुंभ-कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें।

????मीन-वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों की जमानत न लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट होगी।

????आपका दिन मंगलमय हो????

इन उपायों से करें विघ्नहर्ता श्री गणेश को प्रसन्न…

भगवान गणेश शुभ-लाभ के दाता हैं। वह भक्तों की बाधा, संकट, रोग-दोष और दरिद्रता को दूर करते हैं। शास्त्रों के अनुसार श्री गणेश की पूजा का दिन बुधवार है। इस दिन सच्चे मन से गणपति की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। शास्त्रों में प्रथम पूजनीय भगवान गणेश की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। प्रथम पूज्य गौरी पुत्र की पूजा के बिना किसी भी देव-देवता की पूजा संपूर्ण नहीं होती है।

इस विधि से करें गणेश जी को प्रसन्न

बुधवार के दिन सुबह स्नान करके गणेश जी को दूर्वा की 11 या 21 गांठ चढ़ाएं। ऐसा करनें से आपको जल्द ही शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।
आप जिस काम को करने की कोशिश करते हैं वह पूरा नहीं होता या हर काम में आपको असफलता मिलती है, तो बुधवार के दिन गणेश जी के इस मंत्र का जाप विधि-विधान से करें।ऐसा करने से आपको सफलता मिल सकती है मंत्र-

‘त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।
नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।।’
अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का भंडार रहता है और आपने कई उपाय किए है लेकिन आपको कोई फायदा नहीं मिल रहा। तो इस बार बुधवार के दिन अपने घर में गणपति की सफेद मूर्ति स्थापित करें। ऐसा करने से आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो सकती है। साथ ही आपके घर मे कभी बुरी शक्तियों का असर नहीं होगा।
आपको धन संबंधी कोई समस्या है। आप अधिक मेहनत भी करते हैं, लेकिन आपको इतना धन नहीं मिलता है कि आप संतुष्ट रह सकें तो बुधवार के दिन श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा करने बाद गुड़ और घी का भोग लगाएं और थोड़ी देर बाद यह भोग गाय को खिला दें। इससे आपकी आर्थिक तंगी दूर हो सकती है।
यदि आपके घर में हमेशा क्लेश रहता है। जिसके कारण आपके परिवार में कभी सुख-शांति नहीं रहती है, तो ऐसे में बुधवार के दिन दूर्वा से बनी हुई प्रतिकात्मक गणेश जी की मूर्ति बनवाएं और उसे अपने घर के पूजा-स्थल में स्थापित करें, साथ ही इनकी रोज विधि-विधान से पूजा करें।
हिंदू धर्म में गाय को माता के समान माना जाता है। बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं। जिससे सभी देवी-देवताओं की कृपा आप पर बनी रहेगी।
गणेश जी को सिंदूर चढ़ाना शुभ होता है। गणेश जी सिंदूर चढ़ाने से सभी परेशानियां दूर होती हैं। बुधवार के दिन गजानन को सिंदूर चढ़ाने से आपकी मनोकामनाएं जल्द पूर्ण हो सकती हैं। सिंदूर चढ़ाते समय इस मंत्र का जाप करें…
मंत्र-
सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्।
शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम्।।
बुधवार के दिन गणेश जी को शमी के पत्ते चढ़ाने से बुद्धि तेज होती है साथ ही सभी परेशानियां खत्म होती हैं और मानसिक शांति मिलती है। शमी के पत्ते चढ़ाते समय इस मंत्र का जाप करें जिससे गणेश जी जल्द प्रसन्न होंगे…
मंत्र-
त्वत्प्रियाणि सुपुष्पाणि कोमलानि शुभानि वै।
शमी दलानि हेरम्ब गृहाण गणनायक।।
अगर आपका बुध ग्रह कमजोर है तो बुधवार के दिन किसी गरीब या किसी मंदिर में जाकर हरे मूंग का दान करें। ऐसा करने से आपके बुध ग्रह का दोष शांत हो सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!