Advertisement

4 मई 2025 रविवार आज का पंचांग व राशिफल और जानें कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी के साथ

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🕉️आज का पंचांग-04.05.2025🕉️

✴️ दैनिक ग्रह गोचर राशिफल सहित✴️

🕉️ शुभ रविवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️

74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)

_________________________________
_______आज विशेष______

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार चंदन का तिलक
एवं इसकी माला धारण से पड़ने वाले प्रभाव
_________________________________
___दैनिक पंचांग विवरण____
__________________________________
आज दिनांक……………….. 04.05.2025
कलियुग संवत्……………………5127
विक्रम संवत्……………………. 2082
शक संवत्……………………..1947
संवत्सर…………………….श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………..उत्तर
गोल………………………. … उत्तर
ऋतु……………………….. …ग्रीष्म
मास………………………. .वैशाख
पक्ष…………………………शुक्ल
प्रतिपदा…. सप्तमी. प्रातः 7.19 तक / अष्टमी
वार………………………रविवार
नक्षत्र…..पुष्य. अपरा. 12.54 तक / अश्लेषा
चंद्रराशि………………. कर्क(संपूर्ण अहोरात्र)
योग……….. गंड. रात्रि. 12.41* तक / वृद्धि
करण……………… वणिज. प्रातः 7.19 तक
करण……. विष्टि(भद्रा)रात्रि. 7.22 तक / बव
_________________________________

नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।
_________________________________
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट

दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट

_______________________________
सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची
________________________________
सूर्योदय………………. प्रातः 5.54.26 पर
सूर्यास्त………………. सायं. 7.02.22 पर
दिनमान-घं.मि.से…………… 13 07.56
रात्रिमान…………………….10.51.22
चंद्रोदय…………………11.55.02 AM पर
चंद्रास्त………………..1.41.05 AM पर
राहुकाल…सायं. 5.24 से 7.02 तक(अशुभ)
यमघंट..अपरा. 12.28 से 2.07 तक(अशुभ)
गुलिक…………प्रातः 3.45 से से 5.24 तक
अभिजित……मध्या.12.02 से 12.55(शुभ)
पंचक…………………… आज नहीं है।
हवन मुहूर्त……………….. .आज नहीं है।
दिशा शूल………………….. पश्चिम दिशा
दोष परिहार…….. घी का सेवन कर यात्रा करें
_________________________________
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄

अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता  है।
_________________________________
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।
_________________________________
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।
_________________________________
गौधूलिक काल- सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं 12 मिनट बाद का समय कहलाता है।
________________________________
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_________________________________
भद्रा मेष,वृष,मिथुन,वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या तुला,धनु,मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ मीन कर्क,सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
________________________________

दैनिक सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट 
________________________________
लग्न …………….मेष 18°55′ भरणी 2 लू
सूर्य …………….मेष 19°36′ भरणी 2 लू
चन्द्र …………….कर्क 12°53′ पुष्य 3 हो
बुध ……………..मीन 25°35′ रेवती 3 च
शुक्र ………मीन 7°45′ उत्तरभाद्रपद 2 थ
मंगल ………….. कर्क 12°48′ पुष्य 3 हो
बृहस्पति … .वृषभ 27°46′ मृगशीर्षा 2 वो
शनि ………… मीन 4°1′ उत्तरभाद्रपद 1 दू
राहू * ………. मीन 0°51′ पूर्वभाद्रपद 4 दी
केतु * ….कन्या 0°51′ उत्तर फाल्गुनी 2 टो
_________________________________
✴️🌄दैनिक लग्न समय सारिणी 🌄✴️
_________________________________
लग्न राशि ***********प्रारंभ – समाप्ति
==========================
मेष ……………….. 05:54 – 06:32
वृषभ……………….. . 06:32 – 08:30
मिथुन ……………….. .08:30 – 10:44
कर्क ………………..10:44 – 13:01
सिंह ………………. 13:01 – 15:15
कन्या ………………….15:15 – 17:28
तुला ………………..17:28 – 19:45
वृश्चिक …………………19:45 – 22:02
धनु …………………22:02 – 24:06*
मकर ………………..24:06* – 25:51*
कुम्भ ………………..25:51* – 27:22*
मीन …………………27:22* – 28:50*
मेष ………………….28:50* – 29:54*
==========================
* अर्द्ध रात्रि उपरांत के समय का सूचक है।
________________________________
✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️
_________________________________
चंचल…………….प्रातः 7.33 से 9.11 तक
लाभ………….प्रातः 9.11 से 310.50 तक
अमृत…………पूर्वा. 10.50 से 12.28 तक
शुभ…………….अपरा. 2.07 से 3.45 तक
_________________________________
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
________________________________
शुभ………. सायं-रात्रि. 7.02 से 8.24 तक
अमृत…………… रात्रि. 8.24 से 9.45 तक
चंचल…………..रात्रि. 9.45 से 11.07 तक
लाभ….रात्रि. 1.49 AM से 3.11 AM तक
शुभ…..रात्रि. 4.32 AM से 5.54 AM तक

_________________________________
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9—–12—-13
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30
_________________________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष –यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती,अश्विनी,अश्लेषा,मघा,ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये।

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर
________________________________
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
________________________________

06.43 AM तक——पुष्य—3——हो
12.54 PM तक——पुष्य—4——डा
07.05 PM तक—अश्लेषा—1——डी
01.21 AM तक—अश्लेषा—2——डू उपरांत रात्रि तक—अश्लेषा—3——डे

__राशि कर्क – पाया रजत्___
________________________________
_____आज का दिन______
_______________________________
व्रत विशेष…………………… नहीं है।
अन्य व्रत…………..वैशाख स्नान व्रत जारी है।
पर्व विशेष…………………आज नहीं है।
दिवस विशेष………. विश्व अग्नि शमन् दिवस
दिन विशेष………विश्व कोयला खनिक दिवस
पंचक………………….. आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा).. प्रातः 7.19 से रात्रि. 7.22 तक
खगोल विशेष……………. आज नहीं है।
सर्वा.सि.योग….. उदयात् अपरा. 12.54 तक
अमृ.सि.योग……………….आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग……………… आज नहीं है।
रविपुष्य योग…………… अपरा. 12.54 तक।
_______________________________
अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी
_________________________________
आज दिनांक……………..05.05.2025
तिथि…………वैशाख शुक्ला अष्टमी सोमवार
व्रत विशेष…………………..नहीं है।
अन्य व्रत…………..वैशाख स्नान व्रत जारी है।
पर्व विशेष……………देवी बगलामुखी जयंती
पर्व विशेष……………….श्री जानकी नवमी
दिवस विशेष…………. अंतर्राष्ट्रीय दाई दिवस
दिन विशेष…………….विश्व कार्टूनिस्ट दिवस
दिन विशेष…………….. विश्व हंसी दिवस
पंचक…………………. आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)………………..आज नहीं है।
खगोल विशेष……………… आज नहीं है।
सर्वा.सि.योग………………..आज नहीं है।
अमृ.सि.योग………………. आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग…… अपरा. 2.01 से रात्रि पर्यंत
_______________________________
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष आध्यात्म वास्तु राशिफल 💥
________________________________
हिन्दू मान्यताओं के अनुसार चंदन का तिलक एवं इसकी माला धारण से पड़ने वाले प्रभाव

चंदन का पेड़ होता है। इस पेड़ की लकड़ी से ही चंदन निकलता है। लकड़ी को घीस कर ही चंदन निकाला जाता है। चंदन कई प्रकार का होता है, जिसमें प्रमुख है रक्त और श्‍वेत चंदन। अन्य प्रकार है। हरि चंदन,गोपी चंदन,सफेद चंदन,लाल चंदन,गोमती और गोकुल चंदन। चंदन शीतलता प्रदान करने वाला होता है। आओ जानते हैं कि चंदन का तिलक लगाने या इसकी माला पहने से क्या फायदे होते हैं।

चंदन की माला :

1. मां दुर्गा की उपासना रक्त चंदन की माला से करना चाहिए। इससे मंगल ग्रह के दोष भी दूर होते हैं। चंदन की माला से दुर्गा उपासना के लिए ॐ दुर्ग दुर्गाय नम: का मंत्र जपना चाहिए।

2. इसके अलावा चंदन की माला विष्णु, राम और कृष्ण से संबंधित जपों की सिद्धि के लिए उपयोग में लाई जाती है।

3. सफेद चंदन की माला से महासरस्वती, महालक्ष्मी मंत्र, गायत्री मंत्र आदि का जप करना विशेष शुभफलप्रद होता है।

4. चंदन की माला से गायत्री उपासना का लिए ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यम् भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्..उक्त मंत्र का जप करने से यह बहुत ही जल्द सिद्ध हो जाता है।

5. चंदन की माला धारण करने से नौकरी पेशा में उन्नती तो होती ही है सभी लोग ऐसे व्यक्ति से खुश रहते हैं और सभी उसके मित्र बने रहते हैं। ऐसे व्यक्ति को सभी ओर से सहयोग प्राप्त होता रहता है।

6. इस माला को मानसिक शांति एवं लक्ष्मी प्राप्ति के लिए भी गले में धारण करने से लाभ होता है।

चांदन का तिलक :

1. चंदन का तिलक लगाने से पापों का नाश होता है।

2. चंदन का तिलक लगाने से व्यक्ति संकटों से बचता है

3. चंदन का तिलक लगाने से लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

4. चंदन का तिलक लगाने से ज्ञानतंतु संयमित व सक्रिय रहते हैं। चंदन का तिलक ताजगी लाता है और ज्ञान तंतुओं की क्रियाशीलता बढ़ाता है।

5. चंदन का तिलक कई रोगों को शांत करता है, जैसे तृषा,थकान,रक्तविकार,दस्त,सिरदर्द, वात पित्त, कफ कृमि और वमन आदि। सिर पर चंदन का तिलक लगाने से शांति मिलती है।

6. जिस घर में प्रतिदिन चंदन की बट्टी को शिल्ला पर घिस पर माथे पर लगाया जाता है उस घर में रोग और शोक नहीं होते हैं। पूजन सामग्री वाले के यहां चंदन की एक बट्टी या टुकड़ा मिलता है। उस बट्टी को पत्थर के बने छोटे से गोल चकले पर घिसा जाता है। प्रतिदिन चंदन घिसते रहने से घर में सुगंध का वातावरण निर्मित होता है। जिस स्थान पर प्रतिदिन चंदन घीसा जाता है और गरूड़ घंटी की ध्वनि सुनाई देती है, वहां का वातावरण हमेशा शुद्ध और पवित्र बना रहता है।

7. चेहरे पर चंदन का लेप लगाने से दाग धब्बे आदि मिट जाते हैं। चंदन आपकी त्वचा को बेदाग बनाने के लिए एक बेहतरीन उपाय है। गुलाबजल के साथ चंदन को घिसकर इसका लेप बनाएं और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। कुछ ही दिनों में बेदाग त्वचा नजर आएगी।

8. मान्यता है कि विष्णु और उनके अवतारों की पूजा में पीत चंदन का उपयोग करने से वे प्रसन्न होते हैं।

9. प्रतिदिन घर से निकलने वक्त अपनी नाभि में चंदन का इत्र लगाएं, इससे संपन्नता और वैभव बढ़ता जाएगा। इसके अलावा चाहें तो पर्स, तिजोरी और वस्त्रों भी सुगंध का उपयोग करें।

सावधानी : चंदन का गुण शीतल है। यदि आपको सर्दी की शिकायत रहती है तो इसे धारण न करें। सर्दी के मौसम में भी इस माला को धारण नहीं करना चाहिए इससे कफ बढ़ने की संभावना रहती है।
________________________________
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
_________________________________

मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)

आज ऊर्जा के अपने ऊँचे स्तर को आज अच्छे काम में लगाएँ। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। घर वालों के साथ मिलकर कुछ अलग और रोमांचक किया जाना चाहिए। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नज़रअन्दाज़ करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है। अपने जीवनसाथी या दोस्तों के साथ ऑनलाइन मूवी देखकर आप अपने लैपटॉप व इंटरनेट का सही इस्तेमाल कर सकते हैं।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)

आज आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास और दुःखी बना सकता है। आप यह चोट ख़ुद को पहुँचा रहे हैं, इसलिए जितनी जल्दी हो सके इसे छोड़ दें। दूसरों के सुख-दुःख बांटने की आदत विकसित करें। आज धन आपके हाथ में नहीं टिकेगा, आपको धन संचय करने में आज बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बुज़ुर्ग और परिवार के सदस्य स्नेह देंगे और ख़याल रखेंगे। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। पड़ोसियों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में दिक़्क़त पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप व आपके जीवनसाथी के बीच का बंधन बहुत मज़बूत है और इसे तोड़ना आसान नहीं है। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आज किसी नदी का किनारा या पार्क की सैर बेहतर विकल्प हो सकता है।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)

आज आपकी सेहत की तरफ़ ज़रा ज़्यादा ग़ौर करने की ज़रूरत है। अपने गुस्से पर काबू रखें और ऑफिस में सबके साथ ढ़ग से व्यवहार करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी जॉब जा सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं। अपनी दीवानगी को क़ाबू में रखें, नहीं तो यह आपके प्रेम-संबंध को मुश्किल में डाल सकती है। अंजान लोगों से बात करना ठीक है लेकिन उनकी विश्वसनियता जाने बिना उनको अपने जीवन की बातें बताकर आप अपना वक्त ही जाया करेंगे और कुछ नहीं। किसी के प्रभाव में आकर आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है, लेकिन प्यार और सद्भाव से मामला सुलझ जाएगा। किसी पेड़ की छांव में बैठकर आज आपको सुकून मिलेगा। जीवन को आज आप नजदीक से जान पाएंगे।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)

आज योग और ध्यान आपको बेडौल होने से बचाने और मानसिक तौर पर सेहतमंद रखने में मददगार साबित होंगे। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। आप अपनी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आपका जीवनसाथी आपकी कमज़ोरियों को सहलाएगा और आपको सुखद अनुभूति देगा। अगर आज कुछ ज़्यादा करने को नहीं है तो किसी लाइब्रेरी में समय बिताना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं- लेकिन आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से मिला उपहार आपको ख़ुशी दे सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी काम के अटकने की वजह से आज आपका शाम का कीमती वक्त खराब हो सकता है। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आज के भाग-दौड़ भरे दौर में हम अपने परिवार को कम समय ही दे पाते हैं। लेकिन परिवार के साथ बेहतरीन लम्हे गुज़ारने का यह अच्छा मौक़ा है।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)

आज कुछ भी सोचने से पहले दो बार सोचें। अनजाने ही आपका नज़रिया किसी की भावनाओं को आहत कर सकता है। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। घर वालों के साथ समय बिताना ख़ुशनुमा अनुभव रहेगा। एक प्यारी-सी मुस्कुराहट से अपने प्रेमी का दिन रोशन करें। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें- क्योंकि इसके लिए आपकी काफ़ी तारीफ़ होगी। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे। बिना किसी को बताए आज आप घर में छोटी-मोटी पार्टी रख सकते हैं।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)

आज के दिन जो भावुक मिज़ाज आप पर छाया हुआ है, उससे निकलने के लिए बीती बातों को दिल से निकाल दीजिए। बिन बुलाया कोई मेहमान आज घर में आ सकता है लेकिन इस मेहमान की किस्मत की वजह से आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आपकी उपलब्धि परिवार के सदस्यों को उत्साह से भर देगी और आप अपनी क़ामयाबी की फ़ेहरिस्त में एक नया मोती जड़ेंगे। दूसरों के सामने आदर्श स्थापित करने के लिए ख़ुद को बेहतर बनाने की कोशिश जारी रखें। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज़ जान पाएंगे। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं। आज किसी सामाजिक काम में हिस्सेदारी करके आपको अच्छा महसूस होगा।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)

आज आपका उदार स्वभाव आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। प्रेम-संबंध में ग़ुलाम की तरह व्यवहार न करें। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पुराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुज़रेगी। आज आप अपने देश से जुड़ी कुछ जानकारियों को जानकर चकित हो सकते हैं।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)

आज अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। आपके जीवन-साथी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है और उसे चिकित्सकीय देखरेख की ज़रूरत है। सोशल मीडिआ पर अपने प्रिय के पिछले 2-3 संदेश देखिए, आपको एक ख़ूबसूरत ताज्जुब का एहसास होगा। वक्त की नजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। कई लोग साथ तो रहते हैं, लेकिन उनके जीवन में प्रेम नहीं होता। लेकिन यह दिन आपके लिए बेहद रोमानी होने वाला है। आप बहुत कुछ करना चाहते हैं, फिर भी संभव है कि आप आज चीज़ों को बाद के लिए टाल दें। दिन ख़त्म होने से पहले उठें और काम में लग जाएँ, नहीं तो आपको महसूस होगा कि पूरा दिन बर्बाद हो गया है।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)

आज का दिन फ़ायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। आज यार दोस्तों के साथ पार्टी में आप खूब पैसे लुटा सकते हैं लेकिन इसके बावजूद भी आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कई ज़्यादा करने का वादा कर देते हैं। ऐसे लोगों को भूल जाएँ जो सिर्फ़ गाल बजाना जानते हैं और कोई परिणाम नहीं देते। आपके प्रिय का डांवाडोल मिज़ाज आपको परेशान कर सकता है। खाली समय का पूरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है। दोस्तों से गपशप करना एक अच्छा टाइमपास हो सकता है, परन्तु लगातार फ़ोन पर बात करने से सिरदर्द भी संभव है।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द). आज कुछ नए

क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएँ। यह आपको और आपके परिवार को ख़ुशी और दिली सुकून देगा। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ के आजके दिन को आप अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे। सितारे इशारा कर रहे हैं कि किसी नज़दीकी स्थान की यात्रा हो सकती है। यह सफ़र मज़ेदार रहेगा और आपके प्रिय लोगों का साथ मिलेगा।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)

आज कोई आपका मूड ख़राब कर सकता है, लेकिन ऐसी चीज़ों को ख़ुद को क़ाबू न करने दें। व्यर्थ की चिंताएँ और परेशानियाँ आपके शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं और त्वचा से जु‌ड़ी समस्याएँ पैदा कर सकती हैं। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है जिससे आपको मुनाफा होगा। यह वक़्त इस बात को समझने का है कि ग़ुस्सा छोटा-पागलपन है और यह आपको बारी नुक़सान की तरफ़ धकेल सकता है। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। आपने बीते दिनों कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं जिसका भुगतान आज आपको करना पड़ सकता है। आज आपका खाली वक्त भी ऑफिस के काम को पूरा करने में ही लगेगा। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है। किसी ऐसे शख़्स का फ़ोन आ सकता है जिससे आप बहुत लंबे समय से बात करना चाहते थे। बहुत-सी पुरानी यादें ताज़ा हो जाएंगी और आप समय में पीछे लौट जाएंगे।
___________________________________
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें। ______________________

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!