Advertisement

बस्ती।कांग्रेस का दावा, 300 से ज्यादा सीटों पर जीतेगा इंडिया गठबंधन

मतदान के बाद अटकलों का दौर जारी, कांग्रेस ने की समीक्षा बैठक
कांग्रेस का दावा, 300 से ज्यादा सीटों पर जीतेगा इंडिया गठबंधन
7 वें चरण में 400 पार नारे की हवा निकल जायेगी- देवेन्द्र

रिपोर्टर-शिवेश शुक्ला बस्ती उत्तर प्रदेश

बस्ती। लोकसभा चुनाव के छठें चरण का मतदान समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय पर सन्नाटा हैं, वहीं दूसरी ओर नेताओं, उनके समर्थकों के घरों और चाय की दुकानों पर अटकलों का दौर जारी है। बहस के दौरान समर्थक अपने नेता को रोज कई बार जिता रहे हैं। इसी कड़ी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के आवास पर एक समीक्षा बैठक हुई।

बैठक में चुनाव के तौर तरीकों, मतदाताओं की रूझान, पार्टी द्वारा जारी न्याय पत्र तथा जीत हार के आंकलन पर विस्तार से चर्चा हुई। कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा छठे चरण के चुनाव तक भाजपा 200 से नीचे आ चुकी है। 7 वां चरण पूरा होते होते 400 पार नारे की हवा निकल चुकी होगी। उन्होने कहा जनता भाजपा के कुशासन से आजिज आ चुकी थी। जनता ने इससे छुटकारा पाने के लिये इस बार इंडिया गठबंधन को वोट किया है। देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा भाजपा 240 से 250 तक सिमट जायेगी और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होने कहा 10 सालों में भारत में राजनैतिक आदर्शों में भारी गिरावट आई है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा इसकी जिम्मेदार है। समीक्षा बैठक में अवधेश सिंह, शौकत अली नन्हू, गंगा प्रसाद मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव, दीवान चन्द पटेल, राकेश पाण्डेय गांधियन, विजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!