Advertisement

दौसा-एटीएम मशीन को काटकर 50 हजार रूपए पार _

http://satyarath.com/

दौसा से रिपोर्टर शिवकांत चतुर्वेदी की खबर
दौसा के सिकराय से खबर

एटीएम मशीन को काटकर 50 हजार रूपए पार _

सिकंदरा थानांतर्गत गीजगढ़ गांव में सिकंदरा _गंगापुर सड़क मार्ग पर एक दुकान में लगे एटीएम मशीन को काटकर 50 हजार रूपए चोरी कर ले जाने का मामला दर्ज करवाया है। ओमशंकर पुत्र बनवारी लाल सैनी ने पुलिस को बताया कि गीजगढ़ नया बस स्टैण्ड पर गंगापुर सड़क मार्ग पर एक दुकान में टाटा इंडिकेश कंपनी से एटीएम मशीन लेकर लगा रखी हैं जिसको विगत 22 मई बुधवार को शाम 7बजे शटर लगा कर बंद कर गया था और गुरुवार को सुबह 9बजे एटीएम मशीन की दुकान खोलने आया तो कोई अज्ञात चोर दूकान की शटर को काटकर अंदर रखी एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर उसमें रखे 50 हजार रूपए को चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर गीजगढ़ चौकी प्रभारी को जांच सौंपी है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।इस मामले में सहायक उपनिरीक्षक घनश्याम यादव ने बताया कि एटीएम मशीन से चोरी का मामला दर्ज हुआ है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि छोटे छोटे गांवों में दुकानों पर निजी बैंकों के सहयोग से जगह जगह एटीएम मशीन लगाकर मशीन लगाने वाले लोग दूसरों लोगों को रूपए निकलवाने की जगह स्वय ही खातो से रूपए ट्रांजेक्सन करते है।

https://satyarath.com/

Spread the love
One comment
Pawan

बेचारे क्या करे चोरी नहीं करे तो बीजेपी ने महंगाई ही इतनी कर रखी है केसे तेसे तो गुजारा करेंगे ही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!