Advertisement

सोनभद्र ,नगवां ब्लॉक के एक ग्राम प्रधान का सपा नेता के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो वायरल,

www. Satyarath.com

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र ,नगवां ब्लॉक के एक ग्राम प्रधान का सपा नेता के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो वायरल,

www. Satyarath.comसपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर और पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामबिहारी यादव के खिलाफ कर रहा अभद्र भाषा का प्रयोग,

 नगवां ब्लॉक के सबसे बड़ी ग्राम पंचायत के एक ग्राम प्रधान द्वारा सपा के जिला अध्यक्ष रामनिहोर यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामबिहारी यादव तथा अनिल यादव के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है। जिसमे ग्राम प्रधान द्वारा इन सपा के नेताओं के खिलाफ किस प्रकार की भाषा का प्रयोग हुआ है वीडियो में साफ देखा जा सकता है।

हो भी क्यों न नगवां ब्लॉक के सबसे बड़ी ग्राम पंचायत जहां छः हजार मतदाता हो तो उस ग्राम पंचायत के प्रधान में एटीट्यूड तो होगा ही जिसके आगे सपा के सभी नेता छोटे नजर आ रहे हैं।

बताते चलें कि यह वही ग्राम पंचायत है जहां की जनता तथा वार्ड सदस्यों ने ग्राम प्रधान के कराए गए विकाश कार्यों की जांच हेतु लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं प्रधान मंत्री आवास सहित अन्य विकास कार्यों की जांच डीपीआरओ द्वारा की गई जिसमे भारी अनियमितता पाई गई थी फिर कार्यवाही के नाम पर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है अभी वहां की जनता जिलाधिकारी सोनभद्र के कार्यवाही की आस लगाए बैठी है।

जिस ग्राम प्रधान की जांच हो और कार्यवाही से बच जाए तो उसके सामने सभी लोग आम जनता हो या नेता छोटे तो दिखेंगे ही।जो भी हो ग्राम प्रधान के इस प्रकार की भाषा से सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी तो है ही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!