Advertisement

बाराबंकी-बाइक से गिरी महिला को वाहन ने रौंदा हुई मौत, मौत

http://satyarath.com/

अजय कुमार सिंह
ब्यूरो प्रमुख सत्यार्थ न्यूज़
बाराबंकी

 

बाइक से गिरी महिला को वाहन ने रौंदा हुई मौत, मौत

बदोसराय क्षेत्र से पति के साथ बाइक से जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। बदोसराय थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव निवासी अनवर अपनी पत्नी गुलशन बानो (25) के साथ बाइक से बृहस्पतिवार को थाना टिकैतनगर क्षेत्र के अरूवा गांव गई थी।गांव से वापस लौटते समय रामनगर टिकैत नगर मार्ग पर मोहदीपुर गांव के निकट एक अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई। चार पहिया वाहन सड़क पर गिरी महिला को कुचलते हुए भाग निकला। हादसे में पति बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को चिकित्सालय सिरौली गौसपुर पहुंचाया, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
https://satyarath.com/

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!