Advertisement

बहराइच, पुलिस ने संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों का किया डोमिनेशन 

www. Satyarath.com

संवाददाता -पंकज कुमार शुक्ला 

बहराइच पुलिस ने संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों का किया डोमिनेशन 

www. Satyarath.comकैसरगंज सुरक्षित सीट के चुनाव को लेकर पयागपुर और कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने पीएसी जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों का डोमिनेशन किया।

कैसरगंज लोकसभा सीट के लिए 20 में को मतदान होना है। जिसमें बहराइच जिले की पयागपुर और कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र शामिल है। दोनों विधानसभा क्षेत्र में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर फखरपुर के अति संवेदनशील मतदान केदो का बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपेंद्र गौड़, प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय की अगुवाई में पीएससी जवानों ने भ्रमण किया।

लोगों से वार्ता कर बिना भय के मतदान करने की बात कही। पयागपुर क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक कमल शंकर चतुर्वेदी की अगुवाई में पुलिस और पीएसी के जवानों ने संवेदनशील औरत संवेदनशील मतदान केंद्रों का डोमिनेशन किया। पुलिस, पीएसी और एसएसबी के जवानों ने गांवों में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया। इस दौरान काफी संख्या में जवान शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!