दौसा से रिपोर्टर शिवकांत चतुर्वेदी की खास खबर
दौसा
विधानसभा क्षेत्र सिकराय के गीजगढ़ में प्रशासन का दिनभर रहा पहरा

पांच दुकानों को खाली करवाने के लिए आए सैकड़ों पुलिस जाब्ता और आधा दर्जन प्रशासनिक अधिकारी
सिकराय के गीजगढ़ कस्बे के बस स्टैंड पर बनी ग्राम पंचायत की दुकानों को बुधवार सुबह दुकानदारों से खाली करवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी और पंचायत प्रशासन सहित सैकड़ो महिला, पुरुष पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में पंचायत की बनी पांच दुकानों की लगी शटरो को जेसीबी से उखाड़कर दुकानों में रखे सामानों को हटाकर दुकानों को खाली करवाने की कार्रवाई की। दुकानों को खाली करवाने के लिए प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के सैकड़ो पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचने पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया तो सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई जिसको पुलिस जवानों द्वारा हटाया गया।हालाकि दुकानों को खाली करवाने में प्रशासन कुछ विरोध का सामना करना पड़ा लेकिन बाद में समझाईस और पुलिस जाब्ते द्वारा सभी दुकानों की शटरो को जेसीबी से हटाकर दुकानों को खाली करवा दी। सिकराय विकास अधिकारी बाबू लाल ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा बस स्टेंड पर विगत कई वर्षों पूर्व बनाई पंचायत द्वारा निर्मित दुकानों का किराया समय पर नहीं देने को दुकानदारों को खाली करवाने का नोटिस देने के बाद भी खाली नही करने पर ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा पुलिस जाब्ते के साथ दुकानों को खाली करने की कार्यवाही शुरू की और दुकानों को खाली करवा कर दुकानदारों से कब्जा हटवाया उल्लेखनीय है कि विगत 29अप्रैल को भी ग्राम पंचायत प्रशासन और पुलिस द्वारा दुकानों का सामान को पंचायत प्रशासन द्वारा जब्त कर बक्से में रख दिया लेकिन अंत में दुकानदारो के खाली करने के विरोध करने पर और एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने से प्रशासन को खाली हाथ लौटना पड़ा था।इस दौरान मानपुर सीओ दीपक मीना, सिकंदरा थाना अधिकारी महावीर सिंह, तहसीलदार सुरेन्द्र,सिकराय विकास अधिकारी बाबू लाल मीना, सरपंच सुमन,चौकी प्रभारी घनश्याम यादव सहित सैकड़ो जाब्ता, ग्रामीण अन्य मौजूद रहे।


















Leave a Reply